Sport : 228 रन बनाकर भी हारी LSG, वानखेड़े में आया रोहित-रिकेल्टन का तूफान, मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीता मैच #INA

MI VS LSG: आईपीएल 2026 का 47वां मैच मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई लखनऊ की टीम ने कमाल की बल्लेबाजी की और 229 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया. मगर, मुंबई इंडियंस ने 2 विकेट के नुकसान पर 8 गेंदें शेष रहते हुए ही लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया. इसी के साथ मुंबई ने 6 विकेट से सीजन की तीसरी जीत दर्ज की.

रियान रिकेल्टन और रोहित शर्मा ने बनाई 143 रनों की साझेदारी

LSG के साथ खेले जा रहे मुकाबले में मुंबई इंडियंस की सलामी जोड़ी ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. एक छोर से रियान रिकेल्टन ने LSG के गेंदबाजों की क्लास लगाई, तो दूसरे छोर से रोहित शर्मा ने पिटाई की. रिकेल्टन 32 गेंद पर 6 चौके और 8 छक्कों के साथ 83 रन बनाकर आउट हुए. तो वहीं, रोहित शर्मा 44 गेंदों में 6 चौके और 7 छक्कों की मदद से 84 रनों की पारी खेलकर आउट हुए.

मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीता मैच

मुंबई इंडियंस की पारी की बात करें, तो रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा की 143 रनों की पार्टनरशिप ने मजबूत शुरुआत दिलाई. रयान 83 और रोहित 84 रन बनाकर आउट हुए. फिर तिलक वर्मा 11 और सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

आखिर में नमन धीर और विल जैक्स ने मुंबई इंडियंस की पारी को दहलीज पार कराई और टीम को जीत दिलाई. नमन धीर ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया, जो मुंबई के लिए विनिंग शॉट रहा. इसी के साथ मुंबई ने 8 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली.

228 रन बनाकर भी हारी LSG

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के लिए ये एक शर्मनाक हार है. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने बल्ले से शानदार खेल दिखाया था और 228 रन बोर्ड पर लगाए थे. LSG की ओर से निकोलस पूरन ने 63 रनों की आतिशी पारी खेली थी. उनके अलावा मिचेल मार्श ने 44, एडेन मार्कम ने 31 और हिम्मत सिंह ने 40 रन बनाए थे. मगर, बल्लेबाजों की मेहनत पर गेंदबाजों ने पानी फेर दिया और लखनऊ को 6 विकेट से हार मिली.

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने LSG के खिलाफ खेली आतिशी पारी, 44 गेंदों में जड़ दिए इतने रन

228 रन बनाकर भी हारी LSG, वानखेड़े में आया रोहित-रिकेल्टन का तूफान, मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीता मैच





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button