Sport : 40 की उम्र में संग्राम सिंह ने रचा इतिहास, बने अर्जेंटीना में MMA फाइट जीतने वाले पहले भारतीय फाइटर #INA

भारत के MMA स्टार संग्राम सिंह ने ब्यूनस आयर्स में इतिहास रच दिया है. वे अर्जेंटीना में MMA फाइट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. ब्यूनस आयर्स के खचाखच भरे टिग्रे स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में उन्होंने अपने से 16 साल छोटे फ्रांसीसी फाइटर फ्लोरियन कौडियर को सिर्फ एक मिनट 45 सेकंड में ही हरा दिया. त्बिलिसी (जॉर्जिया) और एम्स्टर्डम (नीदरलैंड्स) में जीत के बाद उन्होंने MMA में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है. इस फाइट में उन्होंने कुश्ती की तकनीकों का भरपूर फायदा उठाया और भारत को गौरव महसूस कराया.

संग्राम सिंह ने MMA में लगाई जीत की हैट्रिक

जब रविवार की रात को पूरा देश सो रहा था, तब MMA का आइकन संग्राम सिंह ब्यूनस आयर्स में इतिहास रच रहा था। उन्हें अर्जेंटीना में एमएमए फाइट जीतने वाले पहले भारतीय होने का गौरव हासिल हुआ. उन्होंने बयूनस आयर्स के खचाखच भरे टिगरे स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में 16 साल छोटे फ्रांस के फाइटर फ्लोरियन काउडियर को एक मिनट 45 सेकंड में चित्त कर दिया. तिबस्ली (जॉर्जिया) और एम्स्टर्डम (नीदरलैंड) में जीत के बाद उन्होंने एमएमए में जीत की हैट-ट्रिक भी पूरी कर ली है.

जीत के बाद क्या बोले संग्राम सिंह?

जीत के बाद रिंग पर दिए उनके एक बयान से पूरा एमएमए एरिना तालियों के शोर से गूंज उठा. दोहरे कॉमनवेल्थ हैवीवेट चैम्पियन संग्राम सिंह ने कहा कि, मेरे लिए जीत-हार कोई मायने नहीं रखती. मैं या तो जीतता हूं या सीखता हूं. मैं अक्सर कहता हूं कि पैशन की कोई उम्र नहीं होती. जैसा कि प्रधानमंत्री जी अक्सर कहते हैं कि ऊंचे सपने देखो और उनको साकार करने में जुट जाओ. मैंने भी अर्जेंटीना में फाइट जीतने पर पहले भारतीय बनने का सपना साकार हुआ. 

खेल मंत्रालय की फिट इंडिया मूवमेंट के ब्रैंड एम्बेसडर संग्राम सिंह ने कहा कि इस बार हालात उनके लिए काफी मुश्किल थे। कम्पटीशन से दो दिन पहले उनका वजन निर्धारित सीमा से 600 ग्राम अधिक था. दिन भर उन्होंने अपने कोच के साथ कड़ी मेहनत की. खूब पसीना बहाया और दिन भर में आधा गिलास पानी पीया. संग्राम सिंह 83 किलो वजन में उतरे जहां 2 किलो की छूट थी. संग्राम सिंह ने कहा कि वह मानसिक और शारीरिक रूप से बड़ा दबाव महसूस कर रहे थे.

यहां जानिए मैच में क्या-क्या हुआ?

मुकाबले के शुरू में संग्राम के एक पंच को फ्लोरियन ने अपने चेहरे पर लगने से बचा लिया. वह पंच उनके कंधे पर लगा. इसके जवाब में फ्लोरियन ने पसलियों पर किक से प्रहार किया. वहीं संग्राम ने भी किक से ही जवाबी हमला किया. यहां उनका कुश्ती का अनुभव काम आया और उन्होंने फ्लोरियन की किक को पकड़कर उन्होंने नीचे गिराया. फिर नीचे आकर उन्होंने सांडी तोड़ने की कोशिश की और फिर उन्हें लम्बा करके चोक कर दिया। रेफरी के तीन बार पूछने पर आखिरकार फ्लोरियन ने अपनी हार मान ली। 

इस तरह संग्राम ने अपनी तीसरी MMA फाइट को भी सहजता के साथ जीत लिया और इसी के साथ हैट्रिक पूरी कर ली. पाकिस्तानी फाइटर को उन्होंने 90 सेकंड में हराया था जबकि दूसरी फाइट को उन्होंने दूसरे राउंड में जीता था.

ये भी पढ़ें: 22 साल के इस खिलाड़ी के पास है ऑरेन्ज कैप, जानिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के नाम?

40 की उम्र में संग्राम सिंह ने रचा इतिहास, बने अर्जेंटीना में MMA फाइट जीतने वाले पहले भारतीय फाइटर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button