Sport : CSK vs GT: संजू सैमसन ने रचा इतिहास, ये रिकॉर्ड सबसे तेज बनाने वाले बने तीसरे बल्लेबाज #INA

CSK vs GT : आईपीएल 2026 का 37वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. इसके बाद टीम के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए संजू सैमसन मैदान पर आए. उन्होंने क्रीज पर आते ही धमाल मचा दिया और इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. 

संजू सैमसन ने रचा इतिहास

इस मैच में संजू सैमसन ने 3 रन बनाते ही इतिहास रच दिया. उन्होंने दूसरे ओवर की दूसरी बॉल पर कगीसो रबाडा को चौका लगाने के साथ ही आईपीएल में 5000 रन पूरे कर लिए. इससे पहले उनके नाम 184 मैचों की 179 पारियों में 4997 रन थे. इस मैच में जैसे ही उन्होंने चौका लगाया अपने इंडियन प्रीमियर लीग में अपने पांच हजार रन पूरे कर लिए.

अब संजू सैमसन आईपीएल में सबसे तेज (कम गेंदों में) 5000 रन पूरे करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जबकि वो ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने आईपीएल में सबसे तेज पांच हजार रन पूरे करने वाले भारतीय के मामले में सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 3620 गेंदों में अपने 5000 आईपीएल रन पूरे किए थे. 

वहीं संजू सैमसन ने आगे एबी डिविलियर्स और डेविड वॉर्नर मौजूद हैं. डिविलियर्स ने 3200 बॉल में जबकि वॉर्नर ने 3554 गेंदों में अपने 5000 आईपीएल रन पूरे किए हैं. अब संजू के नाम 5008 रन दर्ज हो चुका है. 

सबसे कम गेंदों में 5000 IPL रन बनाने वाले खिलाड़ी

एबी डिविलियर्स : रन – 3288 
डेविड वॉर्नर : रन –  3554 
संजू सैमसन : रन – 3555 
सुरेश रैना : रन – 3620
केएल राहुल : रन – 3688 
एमएस धोनी : रन – 3691 

इस मुकाबले में नहीं चला संजू का बल्ला

इस मैच में संजू सिर्फ 15 बॉल में 2 चौकों के साथ 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उन्होंने अब तक आईपीएल 2026 में 8 मुकाबलों में 2 शतकों के साथ अब तक 304 रन बनाए हैं. वहीं इस मैच में सीएसके की टीम ने अब तक 9 ओवर में 4 विकेट पर 42 रन बना लिए हैं.

ये भी पढ़ें : अभिषेक शर्मा को देख बेकाबू हुई FEMALE फैन, होटल में कर दी गलत हरकत, फिर हुआ ऐसा…

CSK vs GT: संजू सैमसन ने रचा इतिहास, ये रिकॉर्ड सबसे तेज बनाने वाले बने तीसरे बल्लेबाज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close