Sport : वैभव सूर्यवंशी का बना हुआ था खौफ…., बाजी मार ले गया ये बल्लेबाज, IPL 2026 में इस मामले बन गया है नंबर-1 #INA

IPL 2026 Most Sixes: राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में भी तहलका मचा रहे हैं और चर्चाओं में छाए हुए हैं. इस सीजन की ऑरेंज कैप की रेस में भी वैभव चौथे नंबर पर हैं. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 में खुब छक्के लगाए हैं, लेकिन आपको लग रहा है कि इस सीजन वैभव ने अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं तो ऐसा नहीं है. IPL 2026 में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में RCB के कप्तान रजत पटीदार टॉप पर मौजूद हैं.
छक्के लगाने के मामले में खिलाड़ियों के बीच लगी है रेस
आईपीएल 2026 का सीजन अब और भी रोमांचक हो चला है. हर दिन प्वाइंट्स टेबल के साथ-साथ ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के होल्डर भी बदल जाते हैं. इतना ही नहीं सबसे ज्यादा छक्के-चौके लगाने के मामले में बल्लेबाज के बीच आगे निकले की होड़ लगी है. इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने की मामले में वैभव सूर्यवंशी टॉप नहीं बल्कि दूसरे नंबर पर हैं. पहले पहले नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पटीदार हैं.
RCB के कप्तान रजत पटीदार ने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पटीदार इस सीजन बल्ले से तहलका मचा रहे हैं. कम गेंदों में पटीदार बड़ी पारी खेल रहे हैं और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं. आईपीएल 2026 में रजत पटीदार ने अब तक 6 मैचों की 6 पारियों में 230 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनका औसत 46 और स्ट्राइक रेट 212.96 का रहा है. इस दौरान पटीदार के बल्ले से 22 छक्के और सिर्फ 12 चौके निकले हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका बल्ला कितना आग उगल रहा है.
We could watch Rajat Patidar bat all day long. 24×7, all week, Sundays included. pic.twitter.com/aejUZSDgsB
— Fan RCBians (@RcbianOfficial) April 21, 2026
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. वैभव ने इस सीजन अब तक 6 मैचों की 6 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 246 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 20 छक्के और 24 चौके लगाए हैं. राजस्थान रॉयल्स के इस बल्लेबाज ने 41.00 की औसत और 236.53 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहा है. वैभव सूर्यवंशी रजत पटीदार से सिर्फ 2 छक्के पीछे हैं.
Vaibhav Sooryavanshi & Priyansh Arya at 20 Sixes Each?! 🤯 IPL 2026 Power Hitters List! pic.twitter.com/u3vj88QVbi
— asad jawaid (@AJ611_THE_KING) April 21, 2026
IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की टॉप-5 के लिस्ट में पंजाब किंग्स के 2 बल्लेबाज शामिल
पंजाब किंग्स के स्टार ओपनर प्रियांश आर्य भी इस सीजन 20 छक्के लगा चुके हैं और इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. अभिषेक अब तक 17 छक्के लगाए हैं. 14 छक्के के साथ पंजाब किंग्स के बल्लेबाज कूपर कोनोली पांचवे नंबर पर हैं.
यह भी पढ़ें: CSK फैंस के लिए बुरी खबर, आयुष म्हात्रे हुए पूरे IPL 2026 से बाहर, जानिए चोट को ठीक होने में लगेगा कितना टाइम
वैभव सूर्यवंशी का बना हुआ था खौफ…., बाजी मार ले गया ये बल्लेबाज, IPL 2026 में इस मामले बन गया है नंबर-1
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









