Sport : DC vs KKR: केएल राहुल से ये रिकॉर्ड नहीं छीन सकते रोहित-विराट, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा #INA

IPL 2026 DC vs KKR: भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं. चाहे सलामी बल्लेबाज की भूमिका हो या मिडल ऑर्डर में मोर्चा संभालना हो. केएल राहुल हर कसौटी पर खरे उतरे हैं.

आज यानि 8 मई को राहुल दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैदान पर उतरे थे. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यह मैच खेला जा रहा है,  कार्तिक त्यागी ने उन्हें फंसाते हुए 23 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई. लेकिन तब तक राहुल एक ऐसा कारनामा कर चुके थे जो रोहित शर्मा और विराट कोहली संभवतः कभी नहीं कर पाएंगे. 

केएल राहुल ने अपने नाम किया नायाब रिकॉर्ड 

दरअसल, केएल राहुल आईपीएल के इतिहास में 3 अलग-अलग टीमों के लिए 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी बन चुके हैं. पंजाब किंग्स के लिए उन्होंने 2548 रन बनाए थे, फिर 3 साल लखनऊ सुपर जाएंट्स का हिस्सा रहते हुए 1410 रन अपने खाते में जोड़े.

वहीं अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए दूसरे ही सीजन में उन्होंने 1000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. अबतक 24 पारियों में उन्होंने 1007 रन बना दिए हैं. इस रिकॉर्ड की खास बात ये है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा ये कारनामा संभवतः कभी नहीं कर पाएंगे. क्योंकि दोनों आईपीएल में 3 टीमों का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाएंगे.  

यह भी पढ़ें – IPL 2026 DC vs KKR: 34 साल की उम्र में इस बल्लेबाज ने खेल लिया आखिरी मैच? 4 टीमों का रहा हिस्सा

ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं केएल राहुल 

इसके साथ ही आपको बता दें कि केएल राहुल आईपीएल 2026 में लगातार ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं. सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह तीसरे स्थान पर काबिज हैं, अबतक 11 पारियों में उनके बल्ले से 468 रन निकल चुके हैं. जिसमें 3 फिफ्टी और 1 शतक शामिल हैं. पंजाब किंग्स के सामने 67 गेंदों में 152 रन की नाबाद पारी खेलकर वह आईपीएल के इतिहास में 150 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे. नीचे दी गई तालिका में आप अबतक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की टॉप-5 सूची देख सकते हैं. 

खिलाड़ी टीम मैच रन औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक चौके छक्के
हेनरिक क्लासेन सनराइजर्स हैदराबाद 11 494 54.88 157.32 0 5 36 23
अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद 11 475 47.50 210.17 1 3 43 36
केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स 11 468 46.80 180.00 1 3 48 24
ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद 11 409 37.18 186.75 0 4 41 22
वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स 10 404 40.40 237.64 1 2 35 37

यहां देखिए लाइव अपडेट्स – DC vs KKR LIVE Score, IPL 2026

 

DC vs KKR: केएल राहुल से ये रिकॉर्ड नहीं छीन सकते रोहित-विराट, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button