Sport : दिल्ली कैपिटल्स या पंजाब किंग्स, कौन जीतेगा आज का मैच? आंकड़े दे रहे हैं इस टीम का साथ #INA

DC VS PBKS Head . Head: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा. ये मैच दोपहर 3.30 बजे से अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा. एक ओर अक्षर पटेल की कप्तानी वाली डीसी होगी, जो अंक तालिका में 6वें स्थान पर है, वहीं उनके सामने होगी श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टेबल टॉपर पंजाब किंग्स की टीम. तो आइए जान लेते हैं कि दिल्ली और पंजाब के बीच खेले जाने वाले मैच के दौरान किस टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है.

DC VS PBKS हेड टू हेड

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच IPL इतिहास में कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 17 मैच दिल्ली ने जीते हैं और 17 ही मैच पंजाब ने जीते हैं. एक मैच बेनतीजा रहा है. दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों के दौरान हाईएस्ट स्कोर 231 रनों का रहा है, वहीं लोएस्ट स्कोर 104 का रहा है.

DC VS PBKS का अरुण जेटली स्टेडियम में रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स ने अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक 90 मैच खेले हैं, जिसमें 37 मैच जीते हैं और 49 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं 2 मैच टाई हुए हैं और 2 मैच बेनतीजे रहे हैं.

पंजाब किंग्स ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 मैच में पंजाब ने जीत दर्ज की है और 6 मैचों में हार का सामना भी किया है.

ऐसी हैं दोनों टीमें

दिल्ली कैपिटल्स टीम: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, औकिब नबी डार, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी, दुशमंथा चमीरा, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, करुण नायर, पृथ्वी शॉ, आशुतोष शर्मा, त्रिपुरा विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, विप्रज निगम, माधव तिवारी

पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, मिशेल ओवेन, विशाल निशाद, पायल अविनाश, मुशीर खान, हरनूर सिंह, अजमतुल्लाह उमरज़ई, लॉकी फर्ग्यूसन, प्रवीण दुबे, बेन ड्वार्शियस

ये भी पढ़ें: ऑरेंज कैप की रेस में संजू सैमसन की एंट्री, जानिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के नाम

दिल्ली कैपिटल्स या पंजाब किंग्स, कौन जीतेगा आज का मैच? आंकड़े दे रहे हैं इस टीम का साथ





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close