Sport : पूर्व भारतीय क्रिकेटर के ससुर और साले हुए गिरफ्तार, मारपीट के मामले में पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन #INA

Yusuf Pathan : पूर्व भारतीय क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस सांसद यूसुफ पठान अब मुश्किलों में पड़ गए हैं. उनके रिश्तेदार और पत्नी के परिवार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. यूसुफ के ससुर, साले और एक रिश्तेदार को भायखला में कथित मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है. अब पुलिस उन पर बड़ा एक्शन ले सकती है. इस मामले में यूसुफ पठान बतौर एमी क्या कदम उठाएंगे ये देखना दिलचस्प होगा.
क्या है पूरा मामला
यह घटना कथित तौर पर शनिवार रात करीब 9 बजे की है, जब स्थानीय निवासी यूसुफ खान घर लौट रहे थे. उनकी कार एक पानी भरे गड्ढे से गुजरी, जिससे पानी उछलकर शोएब खान पर गिर गया, जो यूसुफ पठान के रिश्तेदार हैं. यूसुफ खान के अनुसार, उन्होंने तुरंत गाड़ी रोककर माफी मांगी, लेकिन बात बढ़कर बहस में बदल गई. आरोप है कि शोएब ने उनके साथ गाली-गलौज की, बांस की लाठी से उनकी कार का शीशा तोड़ दिया और उनके साथ मारपीट की.
The father-in-law of former cricketer and Trinamool Congress (TMC) MP Yusuf Pathan, his son, and another relative were arrested for allegedly attacking a man and his family in Mumbai’s Byculla area two days ago after the man’s car splashed water onto one of them while passing…
— ANI (@ANI) April 21, 2026
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
घटना के बाद यूसुफ खान घर गए और परिवार की सलाह पर पुलिस के पास जाने का फैसला किया. हालांकि, पुलिस स्टेशन जाते समय उनकी मुलाकात कथित तौर पर खालिद खान उर्फ मकालिक से हुई, जो यूसुफ पठान के ससुर हैं. पुलिस के अनुसार, खालिद ने अपने बेटे उमरशाद खान शोएब खान और एक अन्य आरोपी शहबाज पठान के साथ मिलकर यूसुफ खान और उनके परिवार के साथ फिर से झगड़ा किया.
इस मामले में शहबाज पठान फिलहाल फरार है, जबकि अन्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके खिलाफ मारपीट और गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है. उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 2 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
युसूफ पठान की कब हुई थी शादी
आपको बता दें कि, भारतीय क्रिकेटर युसूफ पठान ने खालिद खान की बेटी आफरीन खान से 21 मार्च 2013 में की थी. उनकी पत्नी महाराष्ट्रा की रहने वाली हैं. अब यूसुफ दो बच्चों के पिता है. उनके 2 बेटे हैं, जिनका नाम आयान और रियान है.
युसूफ पठान भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2007 और वनडे वर्ल्ड कप 2011 चैंपियन टीम का हिस्सा थे. उन्होंने भारत को दोनों वर्ल्ड कप दिलाने में अहम योगदान दिया. उन्होंने भारत के लिए वनडे और टी20 फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन किया है.
उन्होंने भारत के लिए 57 वनडे मैचों में 2 शतक और 3 अर्धशतकों के साथ 810 रन बनाए हैं. उनके नाम 33 वनडे विकेट भी दर्ज हैं. वहीं उनके नाम 22 टी20 मैचों में 236 रन बनाए हैं. उन्होंने टी20 में 13 विकेट चटकाए हैं.
उनका बतौर ऑलराउंडर आईपीएल करियर भी शानदार रहा है. पठान ने 174 आईपीएल मैचों में 1 शतक और 13 अर्धशतकों के साथ 3204 रन बनाए हैं. वहीं उनके नाम 42 विकेट भी दर्ज हैं.
📍West Bengal!
TMC MP Yusuf Pathan’s father-in-law, brother-in-law arrested for assaulting man with bamboo sticks.#YusufPathan #vadodara pic.twitter.com/7RBBAvKsHl
— My Vadodara (@MyVadodara) April 21, 2026
कब शुरू हुआ युसूफ का राजनीतिक करियर
यूसुफ मार्च 2024 में राजनीति में सक्रिय रूप से आए. वो तृणमूल कांग्रेस (TMC) में एंट्री करते ही सांसद बन गए. उन्होंने पश्चिम बंगाल की बहरामपुर लोकसभा सीट से 2024 का आम चुनाव लड़ा और कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी को हराकर जीत दर्ज की.
ये भी पढ़ें : शुभमन गिल से छिन सकती है कप्तानी, भारत के इन स्टार खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज में नहीं मिलेगा मौका
पूर्व भारतीय क्रिकेटर के ससुर और साले हुए गिरफ्तार, मारपीट के मामले में पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









