Sport : GT vs MI: पिच और वेदर रिपोर्ट के साथ जानें संभावित प्लेइंग-11, क्या मैच में बारिश बनेगी विलेन? #INA

GT vs MI : आईपीएल 2026 का 30वां मैच गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आज यानी 20 अप्रैल (सोमवार) को खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच मैच गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. गुजरात और मुंबई के बीच मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. IPL 2026 के इस मैच में MI जीत दर्ज कर प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति सुधारना चाहेगी. तो वहीं GT मैच जीतकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर कब्जा करना चाहेगी. उससे पहले हम आपको पिच और वेदर रिपोर्ट से लेकर दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 के बारे में बताने वाले हैं. 

GT vs MI पिच रिपोर्ट 

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों की मददगार मानी जाती है. इस मैदान की तेज आउट फील्ड और पिच पर उछाल का फायदा बल्लेबाज उठाते हैं. इस बैटिंग फ्रैंडली पिच पर बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने के लिए जानते जाते हैं. यहां पर नई बॉल से तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है. वहीं गेंद पुराना होने के बाद स्पिनर्स एक्शन में नजर आते हैं. यहां पर काली और लाल दोनों मिट्टी की पिच मौजूद हैं, जो दोनों ही रनों से भरपूर हैं.

GT vs MI  वेदर रिपोर्ट

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले आईपीएल 2026 के 30वें मैच पर बारिश का साया नहीं है. ये मैच फैंस को पूरा देखने के लिए मिलने वाला है. इस मुकाबले में बारिश खलल नहीं डालेगी. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, यहां पर 41 डिग्री सेल्शियस अधिकतम और 26 डिग्री सेल्शियस न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है. मैच के दौरान हवा चलने और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद भी होगी. 

GT vs MI संभावित प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस – शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

मुंबई इंडियंस – रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, तिलक वर्मा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर.

GT vs MI  स्क्वाड

गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शाहरुख खान, इशांत शर्मा, जयंत यादव, जेसन होल्डर, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, कॉनर एस्टरहुइज़न.

मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, कॉर्बिन बॉश, मिशेल सेंटनर, अश्विनी कुमार, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रघु शर्मा, राज बावा, रॉबिन मिंज, AM ग़ज़नफ़र, दानिश मालेवार, कृष भगत, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार,

ये भी पढ़ें : GT vs MI: मुंबई इंडियंस या गुजरात टाइटंस कौन जीतेगा आज का मैच? आंकड़े कर देंगे तस्वीर पूरी तरह साफ

GT vs MI: पिच और वेदर रिपोर्ट के साथ जानें संभावित प्लेइंग-11, क्या मैच में बारिश बनेगी विलेन?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close