Sport : GT vs RCB: शुभमन गिल और जोस बटलर की शानदार पारी, गुजरात ने बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया #INA

GT vs RCB: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हरा दिया है. आरसीबी के दिए 156 रनों के लक्ष्य को गुजरात टाइटंस ने 25 गेंद शेष कहते 6 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 43 रन और जोस बटलर ने 39 रनों की पारी खेली. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट चटकाए.

शुभमन गिल ने दिलाई थी गुजरात टाइटंस को तेज शुरुआत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिए 156 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की पारी की शुरुआत कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने की. गिल ने तेज शुरुआत की, लेकिन फिर 42 रन के स्कोर पर भुवनेश्वर कुमार ने गुजरात को पहला झटका दिया. उन्होंने साई सुदर्शन को पवेलियन का रास्ता दिखाया. सुदर्शन 5 गेंद पर 6 रन बनाए. 

भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लेकर गुजरात की बढ़ाई थी मुश्किल

इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने गुजरात टाइटंस को कप्तान शुभमन गिल के रूप में दूसरा झटका लगा है. गिल ने 18 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. फिर भुवनेश्वर कुमार ने ही गुजरात टाइटंस को तीसरा झटका दिया है. उन्होंने जोस बटलर को अपना शिकार बनाया. बटलर 19 गेंद पर 39 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद गुजरात की मुश्किलें थोड़ी बढ़ गई थी.

राहुल तेवतिया और राशिद खान ने आखिरी में दिलाई गुजरात टाइटंस को जीत

इसके बाद रोमारियो शेफर्ड ने एक ही ओवर में गुजरात टाइटंस को 2 झटके दिए. उन्होंने पहले शाहरुख खान को आउट किया. शाहरुख 8 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद तीसरी गेंद पर वाशिंगटन सुंदर को 12 रन के निजी स्कोर पर चलता किया. हालांकि आखिरी में राहुल तेवतिया और राशिद खान ने गुजरात टाइटंस को शानदार जीत दिलाई. राहुल तेवतिया 17 गेंद पर नाबाद 17 रन बनाए. जबकि राशिद खान नाबाद 7 रन बनाए. 

ऐसी रही RCB की बल्लेबाजी

गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पूरी टीम 19.2 ओवरों में 155 रनों पर सिमट गई. आरसीबी के लिए देवदत्त पडिक्कल 24 गेंद पर 40 रन बनाए. वहीं विराट कोहली 13 गेंद पर 28 रन बनाए. कप्तान रजत पटीदार ने 19 रन बनाए. इसके अलावा रोमियो शेफर्ड 17 रन, भुवनेश्वर कुमार 15* रन और वेंकटेश अय्यर ने 12 रनों का योगदान दिया. गुजरात टाइटंस के लिए अरशद खान ने 3 विकेट चटकाए. जेसन होल्डर और राशिद खान ने 2-2 विकेट झटके. जबकि मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा को 1-1 सफलता मिली. 

यह भी पढ़ें:  ‘हमें रिप्लेस करना आसान नहीं था, वैभव सूर्यवंशी अभी बच्चा…’, राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी पर धवन का बड़ा बयान

GT vs RCB: शुभमन गिल और जोस बटलर की शानदार पारी, गुजरात ने बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button