Sport : GT VS SRH मैच में कौन मारेगा आज बाजी, वेदर और पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड रिकॉर्ड के साथ जानें संभावित प्लेइंग-11 #INA

GT VS SRH Match Preview: गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का 56वां मुकाबला खेला जाने वाला है. ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच प्लेऑफ के नजरिए से काफी अहम होने वाला है. चूंकि एक ओर एसआरएच है, जो 14 अंक के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. वहीं, दूसरी तरफ जीटी है और उसके पास भी 14 अंक हैं, वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है. जो टीम भी इस मैच को जीतेगी, वह टेबल टॉपर बन जाएगी और प्लेऑफ के लिए लगभग क्वालीफाई कर ही लेगी. तो आइए आपको इस हाईवोल्टेज मैच से जुड़ी जानकारी देते हैं…
GT VS SRH : हेड टू हेड
इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक कुल 7 मैच खेले गए हैं, जिसमें गुजरात ने 5 मैच जीते हैं, एक मैच ही हैदराबाद की टीम जीत सकी है. एक मैच बेनतीजा रहा है. हेड टू हेड रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस की ओर झुका हुआ है. मगर, इस सीजन दोनों ही टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है. ऐसे में एक कांटे की टक्कर वाला मैच देखने को मिलना तय ही है. दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों में हाईएस्ट स्कोर 224 रनों का रहा है. वहीं, लोएस्ट स्कोर 153 रनों का रहा है.
GT VS SRH : वेदर रिपोर्ट
मंगलवार को अहमदाबाद का मौसम साफ रहने वाला है और बारिश की कोई संभावना नहीं है. ऐसे में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 20-20 ओवर का फुल एंटरटेनिंग मैच होना तय ही है. मैच के दौरान अहमदाबाद में तापमान 44 से 30 डिग्री तक रहने वाला है. हवा 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही है. ह्यूमिडिटी 30% रहने की संभावना है.
GT VS SRH : पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है, क्योंकि इस मैदान पर काफी हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते है. इस मैदान पर खेले गए आखिरी 5 T20 मैचों में 3 बार रनों का पीछा करते हुए टीम ने जीत हासिल की है. ऐसे में कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकते हैं.
GT VS SRH : लाइव स्ट्रीमिंग डीटेल्स
गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यह मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे मैदान पर उतरेंगे. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.
GT VS SRH : पॉसिबल प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख़ खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, प्रसिद्द कृष्णा
GT VS SRH : दोनों टीमों के स्क्वाड
सनराइजर्स हैदराबाद टीम: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, अनिकेत वर्मा, प्रफुल्ल हिंज, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तरमाले, आरएस अंबरीश, अमित कुमार
गुजरात टाइटंस टीम: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, कुलवंत खेजरोलिया, इशांत शर्मा, शाहरुख खान, जयंत यादव, ल्यूक वुड, गुरनूर बरार, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइजन
ये भी पढ़ें: ‘ऐसा किया होता तो…’, दिल्ली कैपिटल्स से हारने के बाद फूटा श्रेयस अय्यर का गुस्सा, इसे ठहराया हार का जिम्मेदार
GT VS SRH मैच में कौन मारेगा आज बाजी, वेदर और पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड रिकॉर्ड के साथ जानें संभावित प्लेइंग-11
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









