Sport : RCB के खिलाफ क्वालीफायर-1 से पहले गुजरात टाइटंस के कोच ने दिया बड़ा बयान, सिराज और रबाडा को लेकर कह दी बड़ी बात #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का क्वालीफायर-1 मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें मंगलवार, 26 मई को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भिड़ेंगी. जो टीम जीतेगी वो सीधे आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी. अब क्वालीफायर-1 से ठीक पहले गुजरात टाइटंस के एसिस्टेंट कोच विजय दहिया ने अपनी टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा को लेकर बड़ा बयान दिया है.

पावरप्ले में मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने मचाया है तहलका

आईपीएल 2026 में मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा की जोड़ी ने गुजरात टाइटंस के लिए खूब तहलका मचाया है. दोनों स्टार गेंदबाजों ने विरोधी टीम को काफी परेशान किया है. इन दोनों गेंदबाजों ने पावरप्ले बेहद घातक गेंदबाजी की और गुजरात टाइटंस को प्लेऑफ में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. अब रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ क्वालीफायर-1 मुकाबले से पहले गुजरात टाइटंस के एसिस्टेंट कोच विजय दहिया ने सिराज और रबाडा की जमकर तारीफ की है. बता दें कि इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में रबाडा 24 विकेट के लिए भुवनेश्वर कुमार के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर मौजूद हैं. वहीं सिराज ने 17 विकेट अपने नाम किए हैं.

सिराज और रबाडा की एसिस्टेंट कोच विजय दहिया ने की जमकर तारीफ

विजय दहिया ने कहा, “दोनों (सिराज और रबाडा) के बीच की केमिस्ट्री शानदार है, सिर्फ मैदान नहीं बल्कि मैदान से बाहर भी. वे एक-दूसरे को न सिर्फ मानसिक रूप से, बल्कि स्कील के मामले में भी समझते हैं. दोनों खेल को बहुत अच्छी तरह समझते हैं कि खेल कैसा चल रहा है और मुझे क्या करने की जरूरत है, अपने साथी की मदद करने के लिए मुझे अपने ओवरों को कैसे समाप्त करने की जरूरत है.”

क्वालीफायर-1 में जीतने वाली टीम को मिलेगा फाइनल का टिकट

आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम को सीधे फाइनल का टिकट मिलेगा. जबकि हारने वाली टीम क्वालीफायर-2 खेलेगी. ऐसे में रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस दोनों टीमें पहला क्वालीफायर जीतकर फाइनल में जगह पक्की करना चाहेगी. बता दें कि आरसीबी और गुजरात दोनों ने 1-1 ट्रॉफी जीता है. GT ने साल 2022 में हार्दिक की कप्तानी में अपने डेब्यू सीजन में ही चैंपियन बनी थी. जबकि आरसीबी ने 17 साल बाद पिछले सीजन अपनी पहली खिताब जीती.

यह भी पढ़ें:  RCB के ये 2 घातक गेंदबाज क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस की हालत कर सकते हैं खराब, सेकंडों में चटका देते हैं विकेट

RCB के खिलाफ क्वालीफायर-1 से पहले गुजरात टाइटंस के कोच ने दिया बड़ा बयान, सिराज और रबाडा को लेकर कह दी बड़ी बात





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button