Sport : पाकिस्तान ने ढूंढा बेइज्जती कराने का नया तरीका! मैदान पर हो रहा अतरंगी कारनामा, आखिर क्या है ड्रामा #INA

PSL 2026 : एक ओर जहां आईपीएल 2026 खेला जा रहा है, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है. वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का भी आयोजन हो रहा है, लेकिन इस लीग में आए दिन कुछ ऐसा होता है, जिसके कारण पाकिस्तान की सरेआम बेइज्जती हो जाती है. अब ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसे देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे की आखिर पाकिस्तान सुपर लीग है में क्या-क्या हो रहा है… तो आइए हम आपको इस मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं.

PSL से वायरल हुआ वीडियो

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 खेला जा रहा है, जिसमें एक कंपनी ने अपने प्रचार के लिए अतरंगी हथकंडा अपनाया है. ये हथकंडा इतना अतरंगी है कि इसके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे. दरअसल, PSL 2026 का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक आदमी बाउंड्री के जस्ट बाहर दौड़ता है और फिर हारने पर उसे ईनाम दिया जाता है. ये वीडियो देख यूजर्स हैरान हैं कि आखिर इस वीडियो का मतलब क्या है?

दरअसल, ये वीडियो PSL के एक लाइव मैच का है, जिसमें ये शख्स एक खास गेम खेल रहा है. ब्लू कलर की स्क्रीन पर काउंट डाउन चलता है, जिसके जीरो होने पर ये शख्स रेस लगाना शुरू कर देता है. ये रेस वह किसी इंसान से नहीं कर रहा बल्कि उसके बगल की स्क्रीन पर भाग रहे ओसाका के लोगो से लगा रहा है और इसे हारने पर उसे ईनाम मिलता है. ब्रांड प्रमोशन के इस फनी तरीके को देख सोशल मीडिया पर यूजर्स अतरंगी रिएक्शंस दे रहे हैं. 

सुपर-4 में पहुंची बाबर आजम की टीम

पाकिस्तान सुपर लीग में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं और सभी के बीच सुपर-4 की जंग जारी है. इस सीजन बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जाल्मी की टीम ने 8 में से 7 मैच जीतकर अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया है. वहीं, मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली रावलपिंडीज की टीम सुपर-4 की रेस से बाहर हो चुकी है. बाकी की 6 टीमों के बीच अभी भी जंग जारी है.

यूजर्स दे रहें अतरंगी रिएक्शंस

ये भी पढ़ें: केविन पीटरसन ने की IPL की पैरवी, एलिस्टर कुक की सरेआम लगाई क्लास, बोले- ‘उसे पता नही पता…’

पाकिस्तान ने ढूंढा बेइज्जती कराने का नया तरीका! मैदान पर हो रहा अतरंगी कारनामा, आखिर क्या है ड्रामा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button