Sport : 'ये थोड़ा कठोर है लेकिन इनाम के तौर पर…' दिग्गज ने रियान पराग पर दिया बयान, RR की कप्तानी मिलने पर बोली बड़ी बात #INA

IPL 2026 : आईपीएल 2026 का रोमांच भारत में इन दिनों देखा जा रहा है. इसके बीच राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग और भारत के दाएं हाथ के 24 वर्षीय बल्लेबाज को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने रियान पराग की कप्तानी के बारे में बात की है. उन्होंने आरआर के पूर्व कप्तान संजू सैमसन को याद करते हुए रियान पराग के कड़ी मेहनत करने की तारीफी की है. उन्होंने क्या कहा है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
संजय मांजरेकर ने रियान पराग पर दिया बड़ा बयान
संजय मांजरेकर ने कहा, वो (रियान पराग) आपके टिपिकल इंडियन प्लेयर्स में से नहीं है. वो फिट है. जिस तरह से मैदान परवो घूमता है और सब कुछ शानदार तरीके से चलता है. वो अच्छा है. लेकिन मैं कहूंगा इतने सालों में मैंने जिस तरह का परफॉर्मेंस देखा है. उसके बाद मुझे यह थोड़ा अजीब लगता है कि राजस्थान रॉयल्स ने उसे इतना सपोर्ट किया है’.
उन्होंने आगे कहा किस ‘मेरा मतलब है, संजू सैमसन ने कुछ सालों तक उनकी कप्तानी की और फिर उन्हें हटा दिया गया. रियान पराग ने उनकी जगह ले ली. मुझे नहीं पता कि वहां क्या हुआ, लेकिन मुझे नहीं लगता कि क्रिकेट के नजरिए से इसका कोई मतलब बनता है. यह कहना थोड़ा कठोर है, लेकिन उसे इनाम के तौर पर बहुत ज्यादा मिला है, जबकि उसने उन इनामों के लिए सच में कड़ी मेहनत नहीं की थी. इसलिए यह राजस्थान रॉयल्स से जुड़ा एक बहुत ही दिलचस्प मामला है’.
“Doesn’t Make Cricketing Sense” — Manjrekar Critiques RR’s Decision . back Riyan Parag
Sanjay Manjrekar said, “He is not one of your typical Indian players. He’s fit and just the way he walks around and everything struts around. But I would say, after the kind of performances… pic.twitter.com/VxRwSJ8nM5
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) May 6, 2026
रियान पराग का आईपीएल करियर
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने आईपीएल 2019 में 17 साल की उम्र में अपना इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू किया था. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना पहला मैच खेला था. तब से अब तक वो लगातार राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं. पराग ने अब तक आईपीएल में 94 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 82 पारियों में 4 अर्धशतकों के साथ 1773 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 25.7 और स्ट्राइक रेट 124.1 का रहा है. उनके बल्ले से 127 चौके और 99 छक्के भी आए हैं. रियान पराग आईपीएल में इतने ही मुकाबलों में 9 विकेट भी चटका चुके हैं.
ये भी पढ़ें : तो इसलिए पड़ रहे हैं जसप्रीत बुमराह को जमकर रन, क्या IPL 2026 से पहले ही जान लिया सबने ये फॉर्मूला
'ये थोड़ा कठोर है लेकिन इनाम के तौर पर…' दिग्गज ने रियान पराग पर दिया बयान, RR की कप्तानी मिलने पर बोली बड़ी बात
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









