Sport : IND vs USA: सूर्या की कप्तानी में वर्ल्ड कप 2026 के पहले ही दिन भारत ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त #INA

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले ही मैच में इतिहास रच दिया है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने यूएसए को 29 रनों से हराया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार मुकाबले जीतने के मामले में साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है.
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने रचा इतिहास
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में टॉप पर पहुंच गई है. भारत ने साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. टी20 वर्ल्ड कप में भारत की ये 9वीं लगातार जीत है.
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब बिना कोई मैच हारे अपने नाम किया था. भारत ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में लगातार 8 मुकाबले जीते थे. जबकि भारत का एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. वहीं साउथ अफ्रीका ने भी T20 World Cup 2024 में लगातार 8 मैच जीते थे. इसके बाद फाइनल में साउथ अफ्रीका को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.
A comprehensive victory ✌️#TeamIndia are off the mark in the #T20WorldCup in fine fashion 👌👌
They win the #INDvUSA contest by 2⃣9⃣ runs 🙌
Updates ▶️ https://t.co/Rlm2ARPVEt#MenInBlue pic.twitter.com/f8GusqnvwG
— BCCI (@BCCI) February 7, 2026
सूर्यकुमार यादव ने खेली 84 रनों की नाबाद पारी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह और शिवम दुबे सभी फ्लॉप रहे, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी वाली पारी खेली. सूर्या ने 49 गेंदों पर 84 रनों की नाबाद पारी खेली. तिलक वर्मा 16 गेंद पर 25 रन बनाए. टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 161 रनों का स्कोर बनाया था. जवाब में USA की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकती. भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट चटकाए. जबकि अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए. जबकि वरुण चक्रवर्ती को एक सफलता मिली.
सूर्यकुमार यादव ने बतौर कप्तान टी20 इंटरनेशनल में अपने 1000 रन पूरे कर लिए. इसी के साथ उन्होंने रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी की क्लब में एंट्री मार ली.
🚨 Major Milestone 🚨
1⃣0⃣0⃣0⃣ runs and counting as captain for Surya Kumar Yadav in T20Is 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/Rlm2ARPnOV#TeamIndia | #MenInBlue | #T20WorldCup | #INDvUSA | @surya_14kumar pic.twitter.com/ULin2EszsZ
— BCCI (@BCCI) February 7, 2026
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 के पहले ही दिन हैट्रिक लेकर रोमारियो शेफर्ड ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले कैरेबियाई प्लेयर
IND vs USA: सूर्या की कप्तानी में वर्ल्ड कप 2026 के पहले ही दिन भारत ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








