Sport : IND VS USA: आज कितने बजे मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया? जानिए कहां लाइव देख सकेंगे मुकाबला #INA

IND VS USA: क्रिकेट फैंस को जिसका इंतजार था आखिर वो वक्त आ गया… 7 फरवरी यानि आज से टी-20 विश्व कप 2026 की शुरुआत हो रही है. भारत टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के साथ खेलने वाला है. इस मैच को जीतकर सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी टूर्नामेंट का विजयी आगाज करना चाहेगी. तो आइए जान लेते हैं कि ये मैच कितने बजे शुरू होगा और आप इसे लाइव कहां देख सकेंगे?
कितने बजे शुरू होगा मैच?
टी-20 विश्व कप 2026 का तीसरा मुकाबला भारत और अमेरिका के बीच खेला जाएगा. ये मैच भारतीय समयानुसार, शाम 7 बजे शुरू होगा. इसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे मैदान पर आएंगे.
भारत और यूएसए मैच कहां देख सकेंगे? (IND VS USA LIVE STREAMING)
टी-20 विश्व कप 2026 के सभी मुकाबले भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट होंगे. वहीं, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ अपने मोबाइल या स्मार्ट टीवी पर हॉटस्टार लागिन करना होगा.
It all starts tomorrow 😍
Just 1⃣ day . go for #TeamIndia‘s opening fixture in the #T20WorldCup 🥳#MenInBlue pic.twitter.com/qQpHSD9pZd
— BCCI (@BCCI) February 6, 2026
वानखेड़े की पिच पर किसे मिलेगी मदद?
वानखेड़े के मैदान को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है, क्योंकि स्टेडियम की पिच उन्हें काफी रास आती है. वानखेड़े की छोटी बाउंड्रीज बल्लेबाजों को बड़े शॉट्स लगाने में मदद करती हैं. दूसरी ओर एक गेंदबाज के दृष्टिकोण से पिच स्पिनरों को कुछ हद तक मदद करती है. तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवर में मदद मिलती है, ऐसे में वह जल्दी विकेट लेना चाहेंगे. इस विश्व कप यहां बड़े हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकते हैं.
कैसा रहेगा मैच के दौरान मौसम का हाल?
भारत और अमेरिका के बीच पहला मुकाबला मुंबई में शनिवार को खेला जाएगा. अच्छी खबर ये है कि शनिवार को मुंबई में बारिश की संभावना नहीं है, जिससे एक रोमांचक मैच देखने को मिलता तय है. तापमान 35 से 20 डिग्री तक रहेगा. हवा 19 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी. ह्यूमिडिटी 52% तक रहने वाला है.
ये भी पढ़ें: ‘मैं ऐसा इंसान नहीं हूं’, MS धोनी ने मोबाइल फोन पर बात करने को लेकर दिया ऐसा बयान
IND VS USA: आज कितने बजे मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया? जानिए कहां लाइव देख सकेंगे मुकाबला
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









