Sport : IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड #INA

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है. केकेआर की टीम बीते रविवार को आईपीएल 2026 के 45वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया. इस जीत के साथ की कोलकाता की टीम ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस रिकॉर्ड को अपने नाम करते ही KKR ने आईपीएल इतिहास के पन्नों पर अपना नाम सुनहरे अक्षरों में लिखवा लिया है.

कोलकाता नाइट राइडर्स ने रचा इतिहास

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद अब कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी बड़ा खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अब कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल इतिहास में किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर है. केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 21 जीत हासिल कर ली हैं. 

CSK ने दो बार किया ये कारनामा

केकेआर अब एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली संयुक्त रूप से दूसरी टीम बने गई है. कोलकाता नाइट राइडर्स के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ने दो टीमों के खिलाफ 21-21 मैच जीत है. CSK के केकेआर और आरसीबी के खिलाफ 21-21 मैच जीते हैं.

मुंबई इंडियंस ऐसा करने वाली नंबर-1 टीम

वहीं आईपीएल इतिहास में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली नंबर -1 टीम मुंबई इंडियंस है. मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुल 25 मुकाबले जीते हैं. एमआई ने केकेआर के खिलाफ 36 मैच खेले हैं, जिसमें से 11 हारे हैं और 25 जीते हैं. 

आईपीएल 2026 में KKR का हाल बेहाल

हालांकि कोलकाता नाइट राइडर्स का सफर आईपीएल 2026 में काफी निराशाजनकर रहा है. अब तक केकेआर ने सिर्फ 9 मैच टूर्नामेंट में खेले हैं. इस दौरान उसे 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. उसको 3 मैचों में जीत मिली है, जबकि उसका एक मैच बेनतीजा रहा है.

इस समय केकेआर के 7 अंक है और उनका नेट रन रेट -0.539 है. अंक तालिका में कोलकाता नाइट राइडर्स अभी 8वें स्थान पर है. उससे नीचे 9वें स्थान पर 2 अंकों के साथ मुंबई इंडियंस और 10वें स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 2 अंकों के साथ मौजूद है.  

ये भी पढ़ें : IPL 2026 Points table में उथल-पुथल, पंजाब और हैदराबाद की हार से बदला पूरा समीकरण, जानें कौन सी टीम किस स्थान पर

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button