Sport : ऑरेंज कैप की लिस्ट में हुआ बड़ा बदलाव, 26 साल के स्टार बल्लेबाज ने टॉप-5 में मारी एंट्री, जानिए वैभव सूर्यवंशी किस स्थान पर #INA

IPL 2026 Orange Cap : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की ऑरेंज कैप लिस्ट में एक बड़ा बदलाव हुआ है. भारत के 26 साल के दाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज और गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने ऑरेंज कैप होल्डर्स की टॉप 5 लिस्ट में धांसू एंट्री मार ली है. गिल ने एक बार फिर टॉप 5 में एंट्री कर ली है. इसके साथ ही उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ईशान किशन को टॉप-5 से बाहर कर दिया है. इस लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी भी बने हुए हैं. उन्होंने 5वें स्थान पर अपना कब्जा बनाए रखा है.
आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप लिस्ट में हुआ बदलाव
दरअसल, आईपीएल 2026 का 52वां मैच राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच जयपुर के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में शुभमन गिल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. गिल इस मुकाबले में अपना शतक लगाने से सिर्फ 16 रनों से चूक गए. उन्होंने जीटी के लिए पारी की शुरुआत करते हुए 44 बॉल में 9 चौके और 3 छक्कों के साथ 190.91 की तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ 84 रनों की पारी खेली.
A six followed by the wicket 👏
🎥 Brijesh Sharma with the perfect comeback, claiming the big wicket of Shubman Gill ☝️
Updates ▶️ https://t.co/t7CEEL9Bzp#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvGT | @rajasthanroyals pic.twitter.com/yYDHhJuFt3
— IndianPremierLeague (@IPL) May 9, 2026
शुभमन गिल ने बदली ऑरेंज कैप की लिस्ट
इस पारी के साथ ही शुभमन गिल ने ऑरेंज कैप लिस्ट में टॉप – 5 में एंट्री कर ली. अब शुभमन गिल आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. उनके नाम 10 मैचों की 10 पारियों में 4 अर्धशतकों के साथ 462 रन हैं. वो अब तक 44 चौके और 20 छ्क्के भी लगा चुके हैं. ऑरेंज कैप पर इस समय सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का कब्जा है. वो 11 मैचों की 11 पारियों में 5 अर्धशतकों के साथ 494 रन बनाकर टॉप पर बने हुए हैं.
#TATAIPL FIFTY No. 30 in 30 balls 👏
The @gujarat_titans skipper Shubman Gill in cruise control 👊💙
Updates ▶️ https://t.co/t7CEEL9Bzp#KhelBindaas | #RRvGT pic.twitter.com/35u2zpD2vj
— IndianPremierLeague (@IPL) May 9, 2026
दूसरे और तीसरे स्थान पर इन खिलाड़ियों का कब्जा
ऑरेंज कैप होल्डर्स की लिस्ट में दूसरे स्थान पर उनके ही टीममेट और भारत के तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा मौजूद हैं. अभिषेक शर्मा के नाम 11 मैचों की 11 पारियों में 1 शतक और 3 अर्धशतकों के साथ 475 रन दर्ज हैं. वहीं इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर केएल राहुल का कब्जा है. राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए 11 मैचों की 11 पारियों में 1 शतक और 3 अर्धशतकों के साथ 468 रन बनाए हैं.
पांचवें स्थान पर वैभव सूर्यवंशी का कब्जा
इस मैच में गुजरात टाइटंस से जीत के लिए मिले 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स के लिए पारी की शुरुआत करने वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर आए. उन्होंने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की और 16 बॉल में 3 चौके और 3 छक्कों के साथ 225.00 की तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ 36 रनों की आतिशी पारी खेली. इस पारी की बदौलत आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप लिस्ट में उन्होंने पांचवां स्थान हासिल कर लिया.
MAKING IT A HABIT 🤩
🎥 Just Vaibhav Sooryavanshi with yet another high-intent knock 🙌
Updates ▶️ https://t.co/t7CEEL9Bzp#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvGT | @rajasthanroyals pic.twitter.com/LYEfiG4wnZ
— IndianPremierLeague (@IPL) May 9, 2026
इस समय वैभव सूर्यवंशी के 11 मैचों की 11 पारियों में 1 शतक और 2 अर्धशतकों के साथ 440 रन हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 38 चौके और 40 छक्के भी आए हैं. वो इस पूरे टूर्नामेंट में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. 15 वर्षीय खिलाड़ी का इस तरह खेलना सभी को लगातार हैरान कर रहा है.
ये भी पढ़ें : प्वाइंट्स टेबल में हुई उथल-पुथल, राजस्थान रॉयल्स की हार से RCB और पंजाब किंग्स को हुआ भारी नुकसान, GT को मिला इनाम
ऑरेंज कैप की लिस्ट में हुआ बड़ा बदलाव, 26 साल के स्टार बल्लेबाज ने टॉप-5 में मारी एंट्री, जानिए वैभव सूर्यवंशी किस स्थान पर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









