Sport : IPL 2026 में किस टीम के स्पिन गेंदबाजों ने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट, जानें दूसरे और तीसरे स्थान पर किसका कब्जा #INA

IPL 2026 : आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइजर्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स से खेलने वाली है. ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाने वाला है. इस मैच से पहले हम आपको एक ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताने वाले हैं, जिसके बारे में शायद ही आपको पता होगा. तो आइए आज जानते हैं कि आईपीएल 2026 में किस टीम के स्पिन गेंदबाजों ने अब तक सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए हैं. 

किस टीम के स्पिन गेंदबाजों ने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट

कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिन गेंदबाजों ने आईपीएल 2026 में धमाल मचाया है. उन्होंने अपने किसी भी टीम के स्पिन गेंदबाजों की तुलना में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं. केकेआर के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण और अनुकूल रॉय ने गेंद के साथ ये कमाल कर दिखाया है. 

KKR के स्पिनर्स ने मचाया धमाल 

कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिन गेंदबाज आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. टीम के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 7 मैचों में 10 विकेट हासिल किए हैं. वहीं सुनील नायराण टीम के लिए 8 मैचों में 9 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. KKR के लिए अनुकूल रॉय ने 7 मैचों में 6 विकेट चटकाए हैं. केकेआर के लिए इन तीनों गेंदबाजों ने मिलकर कुल 25 विकेट लिए हैं. 

राजस्थान और मुंबई के स्पिनर्स का भी जलवा बरकरार

इस आंकड़े के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर हैं, जिसमें रवि बिश्नोई, रविंद्र जडेजा और हर्ष पुंजा ने मिलकर राजस्थान रॉयल्स के लिए 24 विकेट हासिल किए हैं. वहीं मुंबई इंडियंस के स्पिनर अल्लाह गजनफर और मिशेल सेंटरन और विल जैक्स ने मिलकर कुल 19 विकेट हासिल किए हैं. 

आज एक बार फिर से कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिन गेंदबाजों के पास धमाल मचाने का मौका होगा. ये दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आज के मैच में अपने आंकड़े बेहतर करना चाहेंगे. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज उनके पास विकेट चटकाने का मौका होगा.

ये भी पढ़ें : IPL 2026 में किस टीम ने एक पारी में दिए हैं सबसे ज्यादा एक्स्ट्रा रन, जानिए लिस्ट में कौन टॉप पर

IPL 2026 में किस टीम के स्पिन गेंदबाजों ने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट, जानें दूसरे और तीसरे स्थान पर किसका कब्जा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button