Sport : वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर आज होंगे 3 बड़े रिकॉर्ड, KKR के खिलाफ कर दिया ये काम तो रच देंगे इतिहास #INA

Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी आज यानी 19 अप्रैल (रविवार) को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेलने जाने वाले मुकाबल में एक्शन में नजर आएंगे. भारत के 15 साल के युवा बललेबाज वैभव कोलकाता के ईडन गार्डन्स में अपने जलवा बिखेर सकते हैं. उनके पास आज एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन-तीन रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि वैभव सूर्यवंशी कौन से तीन रिकॉर्ड आज बना सकते हैं.

वैभव सूर्यवंशी बनाएंगे ये तीन रिकॉर्ड

1 – कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले इस मैच में वैभव सूर्यवंशी के पास 500 आईपीएल रन पूरे करने का मौका होगा. ऐसा करने से वो सिर्फ 48 रन पीछे हैं. अब तक वैभव ने 229.44 की स्ट्राइक रेट और 41.09 के औसत से 452 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए हैं. उनके नाम आईपीएल में 1 शतक भी दर्ज है.

2 – वैभव सूयर्यवंशी के पास आज आईपीएल में छक्कों का अर्धशतक लगाने का भी मौका होगा. वो कोलकाता नाइड राडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन में 8 छक्के लगाते हैं. इंडियन प्रीमियर लीग में कुल 50 छक्के पूरे कर लेंगे. अब तक उन्होंने 11 मैचों में कुल 42 छक्के लगाए हैं.

3 – कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले जाने वाले इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के पास ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मैथ्यू हेडन के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका होगा. हेडन ने 2009 में अपनी 24वीं टी20 पारी में 1,000 रन पूरे किए थे. अब उनके पास होगा कि वो 1000 टी20 रन पूरे कर उनकी बराबरी कर सकें. 

कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड

कोलकाता नाइट राइडर्स : टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, फिन एलन, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, मनीष पांडे, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, ब्लेसिंग मुजरबानी, सौरभ दुबे, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा.

राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रियान पराग (कप्तान), रवींद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, रवि सिंह, शुभम दुबे, बृजेश शर्मा, एडम मिल्ने, दसुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला.

ये खबर भी पढ़ें : पाकिस्तान सुपर लीग बनी कॉमेडी सर्कस, PSL में उड़ा मोहम्मद रिजवान का मजाक, वीडियो देख छूट जाएगी आपकी हंसी

वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर आज होंगे 3 बड़े रिकॉर्ड, KKR के खिलाफ कर दिया ये काम तो रच देंगे इतिहास





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close