Sport : RCB VS DC: आज हरे रंग की जर्सी पहनकर उतरेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, असली वजह जान आप भी करेंगे सलाम #INA

RCB VS DC : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 26वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाने वाला है. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम हरे रंग की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगी. ये पहली बार नहीं होगा बल्कि 2011 से ही लगातार बोल्ड आर्मी के खिलाड़ी हर सीजन में एक मैच में हरे रंग की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरते हैं. मगर, क्या आपको इसके पीछे की वजह के बारे में मालूम है… अगर नहीं, तो कोई बात नहीं क्योंकि इस आर्टिकल में हम उस वजह के बारे में बताएंगे, जिसके चलते आरसीबी ग्रीन जर्सी पहनती है…
आज हरी जर्सी क्यों पहनेगी RCB?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपनी “गो ग्रीन” पहल के तहत IPL में हर साल एक मैच में हरी जर्सी पहनती है. यह पहल पर्यावरण स्थिरता और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए 2011 में शुरू की गई थी. इस पहल का उद्देश्य फैंस को पर्यावरण के प्रति जागरूक आदतें अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है. उदाहरण के लिए सस्टेनेबल लाइफ, रीसाइकलिंग, सिंगल यूज मटेरियल्स का कम इस्तेमाल…साथ ही, यह क्लीन एंड ग्रीन दुनिया के लिए पेड़-पौधों को लगाने के महत्व पर भी प्रकाश डालती है.
One of our most special match days of this season is finally here. 🤩💚
Our boys are max excited . step into the Chinnaswamy for the 💯th time in #IPL.
Let’s keep our 𝐖 run going boys. 👊🔥✨
Catch all the updates – before, during, and after the match – only on @cricbuzz 📲… pic.twitter.com/ZNl8JXjPQl
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 18, 2026
रीसाइकल मटेरियल से बनी है ये ग्रीन जर्सी
IPL की सबसे अधिक लोकप्रिय फ्रेंचाइजियों में से एक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2011 से जब से “गो ग्रीन” मुहीम की शुरुआत की है, तभी से ये टीम हर सीजन एक मैच में हरी जर्सी पहनकर पर्यावरण के प्रति जागरुकता फैलाती है. इस जर्सी की खासियत है कि ये रीसाइकल चीजों से बनी होती है, जो इस उद्देश्य के प्रति टीम की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. आरसीबी दुनिया की उन चुनिंदा टी20 फ्रेंचाइजी में से एक है जो कार्बन-न्यूट्रल है और अक्सर अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सौर ऊर्जा से चलने वाली रोशनी का उपयोग करती है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड
RCB VS DC के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 20 मैच आरसीबी ने जीते हैं, तो वहीं 12 मैचों में डीसी ने जीत दर्ज की है. एक मैच बेनतीजा रहा है. इन दोनों टीमों के बीच 215 रनों का हाईएस्ट स्कोर और लोएस्ट स्कोर 95 रनों का रहा है. हेड टू हेड पूरी तरह से बोल्ड आर्मी के पक्ष में नजर आ रहा है.
Big game tomorrow… so who’s stepping up? 🤔
Let us know in the comments who you think will deliver tomorrow’s Royal Challenge Packaged Drinking Water 𝘔𝘢𝘪𝘯 𝘕𝘢𝘩𝘪 𝘛𝘰𝘩 𝘒𝘢𝘶𝘯 𝘉𝘦 Moment of the Match. 👇#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 pic.twitter.com/agQ8Is1HtN
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 17, 2026
चिन्नास्वामी स्टेडियम का रिकॉर्ड
चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब तक आईपीएल में कुल 103 मैच खेले गए हैं. इसमें 44 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 55 मैच चेजिंग टीम ने जीते हैं. इस मैदान पर हाईएस्ट टीम टोटल 287 रनों का है. वहीं, लोएस्ट टोटल 82 रनों का है. इस मैदान पर शाम को ओस भी आ सकती है जिससे बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है. यही वजह है कि टॉस जीतने वाला कप्तान यहां पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकता है. हालांकि, RCB VS DC मैच दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा और दोनों ही पारियां दिन में होंगी. ऐसे में ओस का असर इस मैच पर देखने को नहीं मिलेगा.
ये भी पढ़ें: शुभमन गिल इस खास चीज के लिए हैं बेताब, खुद किया खुलासा, बोले-‘मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं…’
RCB VS DC: आज हरे रंग की जर्सी पहनकर उतरेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, असली वजह जान आप भी करेंगे सलाम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









