Sport : IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई राहत वाली खबर, टीम में होगी दिग्गज गेंदबाज की एंट्री #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने शुरुआत की अच्छा किया था, मगर फिर टीम लड़खड़ा गई, लेकिन अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क जल्द ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़ जाएंगे. हालांकि वो थोड़ी देर से मुकाबला खेल सकते हैं, लेकिन उनके आना दिल्ली कैपिटल्स के लिए राहत वाली बात है.
दिल्ली कैपिटल्स में जल्द होगी मिचेल स्टार्क की वापसी
स्टार्क को आईपीएल 2026 में खेलने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से अनुमति मिल गई है. वो इंजरी की वजह से अब तक दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ नहीं पाए थे. उन्हें कंधे और कोहनी में दिक्कत थी. हालांकि अब वो फिट हैं और भारत आने के लिए तैयार हैं. ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मिचेल स्टार्क जल्द ही दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े जाएंगे और इस सीजन में पहली बार 1 मई को मुकाबला खेलते नजर आएंगे. बता दें कि 1 मई को दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा.
BBL के दौरान चोटिल हो गए थे मिचेल स्टार्क
मिचेल स्टार्क पिछले करीब 4 महीने से मैदान से दूर हैं. जनवरी में वो आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में खेलते नजर आए थे. इस सीरीज में उन्होंने दमदार प्रदर्शन करते हुए कुल 31 विकेट प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड को अपने नाम किया था. इसके बाद वो बिग बैश ली यानी BBL के कुछ मैचों में खेले थे. इसी दौरान कैच लपकने के लिए ड्राइव करते हुए स्टार्क के कंधे और कोहनी में चोट लग गई थी. कुछ समय के ब्रेक के उन्होंने वापसी की थी, लेकिन फिर दर्द होने की वजह से उन्हें रेस्ट दे दिया गया था. यही कारण है कि वो आईपीएल 2026 में अब नहीं खेल पाए हैं.
आईपीएल 2026 के प्वाइंटस टेबल में 5वें नंबर पर है दिल्ली कैपिटल्स
IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने शुरुआत अच्छी की है. दिल्ली ने शुरुआती 2 मैच जीते थे, लेकिन फिर जीत के साथ-साथ हार भी मिली है. दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन अब तक 6 मैचों में से 3 में जीत और 3 में हार का सामना किया है. इस वक्त दिल्ली कैपिटल्स प्वाइंट्स टेबल में 6 अंक के साथ छठें नंबर पर हैं.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी हर मैच से पहले देखते हैं ये खास चीज, 26 सेकेंड के वायरल वीडियो में खुद किया खुलासा
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई राहत वाली खबर, टीम में होगी दिग्गज गेंदबाज की एंट्री
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









