Sport : PBKS की जीत में युवराज सिंह का रहा बड़ा हाथ, 80 रन बनाने वाले बल्लेबाज ने बताई अंदर की बात #INA

MI VS PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 24वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से धूल चटाई. इसी के साथ पंजाब ने अपना विजयरथ आगे बढ़ाया और अंक तालिका में पहला नंबर हासिल कर लिया. पंजाब की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने 66 रनों की धाकड़ पारी खेली, तो वहीं सलामी बल्लेबाजी प्रभसिमरन सिंह ने 80 रनों की नाबाद पारी खेली और पंजाब को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. मैच खत्म होने के बाद प्रभसिमरन ने अपने बयान में पूर्व भारतीय दिग्गज युवराज सिंह का जिक्र किया और बताया कि उन्होंने कैसे मदद की…

‘मैंने खुद पर किया भरोसा’

मुंबई इंडियंस के साथ खेले गए मैच में पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 39 गेंदों पर 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 80 रन की पारी खेली. अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.

प्रभसिमरन सिंह ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “मैं बस खुद पर भरोसा कर रहा था क्योंकि पावरप्ले में मुझे ज्यादा गेंदें खेलने को नहीं मिलीं. इसलिए मैं शुरुआत में गेंदों की गिनती कर रहा था. मुझे लगता है कि मैंने पावरप्ले में 6-7 गेंदें खेलीं. लेकिन फिर मैंने मन में सोचा कि अगर मैं थोड़ा और समय लूंगा, तो मैं खेल पाऊंगा. इसलिए मैंने खुद पर भरोसा बनाए रखा कि मैं कर लूंगा और मैंने कर दिखाया.”

युवराज सिंह के साथ की प्रैक्टिस

25 साल के प्रभसिमरन सिंह ने मैच खत्म होने के बाद बताया कि ऑफ सीजन में उन्होंने पूर्व भारतीय दिग्गज युवराज सिंह के साथ प्रैक्टिस की थी.

इस सीजन में बल्लेबाजी में अपनी मैच्योर बैटिंग पर बात करते हुए प्रभसिमरन ने कहा, “बिल्कुल सर, मैंने बहुत मेहनत की. दरअसल, ऑफ-सीजन में मैंने युवराज सिंह (युवी पाजी) के साथ बहुत अभ्यास किया. इसलिए जब भी मैं उनसे बात करता हूं, वे कहते हैं कि तुम्हारे पास बहुत समय है, तुम थोड़ा और खेल सकते हो. इसलिए मैंने बस यही सोचा कि अगर मैं अंत तक खेलूंगा, तो मैं जीत सकता हूं.”

गजनफर का सामना करने पर प्रभसिमरन सिंह ने कहा, “मैंने स्पिनरों के बारे में सोचा कि अगर मैं उन्हें विकेट नहीं लेने दूंगा क्योंकि गेंद ग्रिप कर रही थी, अगर मैं उन्हें विकेट नहीं लेने दूंगा, तो दूसरों के खिलाफ खेलना आसान होगा. शुरुआत में, जब हम 200 रनों का पीछा कर रहे होते हैं, तो हमें पावरप्ले का पूरा फायदा उठाना होता है. लेकिन कभी-कभी विकेट आज की तरह नहीं होते. इसलिए लंबे शॉट खेलना भी महत्वपूर्ण होता है.”

श्रेयस अय्यर की प्रभसिमरन सिंह ने की तारीफ

196 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की ओर से सबसे बड़ी पार्टनरशिप कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के बीच हुई. दोनों ने मिलकर 66 गेंदों पर 139 रनों की पार्टनरशिप बनाई.

श्रेयस अय्यर के बारे में प्रभसिमरन सिंह ने कहा, हमारे कप्तान बहुत अच्छे हैं. कप्तान के तौर पर, जब वो बात करते हैं, तो हमें क्लीयरिटी मिलती है और वे खुद भी इतनी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. इसलिए उनके साथ खेलना आसान हो जाता है.

ये भी पढ़ें: पंजाब किंग्स की जीत से RCB को हुआ नुकसान, मुंबई इंडियंस का अंक तालिका में हाल बेहाल, जानिए किस नंबर पर है कौन सी टीम

PBKS की जीत में युवराज सिंह का रहा बड़ा हाथ, 80 रन बनाने वाले बल्लेबाज ने बताई अंदर की बात





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close