Sport : ईशान किशन VS संजू सैमसन, किसे करनी चाहिए अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग? आंकड़े देखकर खुद कीजिए फैसला #INA

Ishan Kishan VS Sanju Samson: 7 फरवरी से टी-20 विश्व कप 2026 की शुरुआत होने वाली है. इससे पहले भारत ने न्यूजीलैंड के साथ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली, जिसमें वापसी कर रहे ईशान किशन ने अपना जलवा दिखाया. जबकि ओपनिंग कर रहे संजू सैमसन सभी मैचों में फ्लॉप रहे. ऐसे में अब क्रिकेट के गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है कि अपकमिंग टी-20 विश्व कप 2026 में संजू सैमसन नहीं बल्कि ईशान किशन को अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करनी चाहिए. तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको ईशान और संजू दोनों के ही T20I रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं, जिसे देखकर आप समझ सकेंगे कि अभिषेक के साथ किसे ओपनिंग करनी चाहिए…
ईशान किशन के टी-20 आंकड़े
न्यूजीलैंड के साथ खेली गई टी-20 सीरीज में ईशान किशन ने वापसी की. वह 2 साल से भी अधिक वक्त बाद भारतीय टीम में लौटे, जहां उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया. ईशान ने 4 मैचों में 53.75 के औसत और 231.18 की स्ट्राइक रेट से 215 रन बनाए, जिसमें एक तूफानी शतक और एक अर्धशतक शामिल है.
ईशान किशन के T20I रिकॉर्ड्स पर गौर करें, तो उन्होंने भारत के लिए 36 T20Is मैच खेले हैं, जिसमें 137.92 की स्ट्राइक रेट और 28.88 के औसत से 1011 रन बनाए हैं. इस दौरान ईशान के बल्ले से एक शतक और 7 अर्धशतक आए हैं.
🎥 What a way . get . your maiden T20I century! 💯
And look what it means . Ishan Kishan 🙌
Updates ▶️ https://t.co/AwZfWUTBGi#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/adZg0TJTvK
— BCCI (@BCCI) January 31, 2026
संजू सैमसन के आंकड़े हैं ऐसे
न्यूजीलैंड के साथ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन के लिए कुछ खास नहीं रही. संजू के बल्ले से एक 30 प्लस स्कोर भी नहीं आया. वहीं, अगर ओवरऑल रिकॉर्ड्स पर गौर करें, तो सैमसन ने भारत के लिए 57 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 39.27 के औसत और 147.46 की स्ट्राइक रेट से 1078 रन बनाए हैं. संजू के बल्ले से 3 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं.
किसे करनी चाहिए अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग?
1️⃣0️⃣3️⃣(43)
6️⃣ fours
1️⃣0️⃣ sixesFor his brilliant maiden T20I hundred, Ishan Kishan receives the Player of the Match award 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/AwZfWUTBGi#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/Iu4Ke4ozvg
— BCCI (@BCCI) January 31, 2026
T20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा का ओपनिंग करना तो तय है, लेकिन सवाल ये है कि उनके साथ ओपनिंग कौन करेगा? ओवरऑल रिकॉर्ड देखें, तो संजू सैमसन, ईशान किशन से कम नहीं हैं. मगर, संजू का हालिया फॉर्म निराशाजनक है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वह कुछ खास नहीं कर सके, जबकि वहीं ईशान ने ड्रीम कमबैक किया है और वह खतरनाक फॉर्म में हैं. ऐसे में भारतीय मैनेजमेंट ईशान को ओपनिंग के लिए चुन सकते हैं.
ये भी पढ़ें: ‘मैं आउट ऑफ फॉर्म नहीं था’, प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने के बाद सूर्यकुमार यादव ने भरी हुंकार
ईशान किशन VS संजू सैमसन, किसे करनी चाहिए अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग? आंकड़े देखकर खुद कीजिए फैसला
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









