Sport : 'इसमें उसकी कोई गलती नहीं है…', इरफान पठान ने बताया आखिर जसप्रीत बुमराह को IPL 2026 में क्यों नहीं मिला एक भी विकेट #INA

Irfan Pathan On Jasprit Bumrah: आईपीएल 2026 मेें मुंबई इंडियंस की टीम निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है और लगातार चार मैच हार चुकी है. MI के सबसे अनुभवी और स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए भी ये सीजन अब तक अच्छा नहीं रहा है और वह 5 मैचों में एक विकेट भी नहीं ले पाए हैं. इससे हर कोई हैरान है, क्योंकि बुमराह एक दिग्गज गेंदबाज हैं और उनका इस तरह बिना विकेट रहना हैरानी की बात है. ऐसे में हर किसी के मन में सवाल आ रहा है कि आखिर बुमराह को विकेट क्यों नहीं मिल रहा है? अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने इसके पीछे की वजह बताई है…

इरफान पठान ने बताया क्यों नहीं मिल रहे बुमराह को विकेट विकेट?

जसप्रीत बुमराह को आईपीएल 2026 में अब तक एक भी विकेट नहीं मिला है. इसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है और मुंबई इंडियंस की लगातार जीत के लिए जिम्मेदार भी ठहराया जा रहा है. ऐसे में फैंस के जहन में सवाल आ रहे हैं कि आखिर बुमराह को विकेट क्यों नहीं मिल रहा है. इसपर पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने प्रतिक्रिया दी है.

इरफान पठान ने कहा, “बुमराह को विकेट मिलना बहुत जरूरी है. उनके फॉर्म में कोई प्रॉब्लम नहीं है, लेकिन वह इस सीजन 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की औसर रफ्तार से गेंदें फेंक रहे हैं. वह लगभग 44% स्लोवर बॉल का इस्तेमाल कर रहे हैं. जी हां, हर दूसरी बॉल धीमी है. मउझे लगता है कि यदि वह स्लो बॉल्स की तुलना में फास्ट बॉल अधिक फेंकेंगे, तो यकीनन उन्हें रिजल्ट मिलेगा. ये उनकी परेशानी का आसान हल हो सकता है, बुमराह को कोई कोचिंग की जरूरत नहीं है.”

जसप्रीत बुमराह की नहीं कोई गलती

इरफान पठान ने आगे बताया कि यदि उन्हें विकेट नहीं मिल रहा है, तो उसमें उनके आगे और उनके बाद गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों की भी गलती है. चूंकि, वह इतने रन लुटा दे रहे हैं कि बुमराह के सामने कोई बल्लेबाज रिस्क हीं नहीं ले रहा है.

इरफान पठान ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि इसमें बुमराह की कोई गलती है. अभी भी बुमराह बहुत रन नहीं दे रहे हैं. उनकी इकोनॉमी अभी भी 10 से नीचे की ही है. परेशानी बुमराह से पहले और बाद में बॉलिंग करने वालों में है. वे इतने रन लुटा रहे हैं कि कोई भी बुमराह पर रिस्क नहीं लेना चाहता. इसी वजह से उन्हें विकेट ही नहीं मिल पा रहे हैं. टी-20 क्रिकेट में अच्छी बॉल पर विकेट मिल जाए ऐसा मुश्किल से ही होता है. बल्लेबाज जब शॉट खेलने के लिए जाएंगे, तभी तो विकेट मिलेंगे.”

Jasprit Bumrah को IPL 2026 में नहीं मिला एक भी विकेट

अपनी सटीक यॉर्कर के लिए मशहूर जसप्रीत बुमराह के लिए IPL 2026 अब तक बेहद निराशाजनक रहा है. उन्होंने 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें वह एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं. जी हां, बुमराह ने 5 मैचों में एक भी विकेट नहीं लिया है, जो वाकई हैरान करने वाली बात है. पेसर ने इस सीजन बुमराह इस सीजन में 114 गेंद फें चुके हैं, जिसमें 8.63 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं. आपको बता दें, जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल इतिहास में अब तक 150 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 22.92 के औसत से 183 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 7.29 की इकोनॉमी से रन लुटाए.

ये भी पढ़ें: PBKS की जीत में युवराज सिंह का रहा बड़ा हाथ, 80 रन बनाने वाले बल्लेबाज ने बताई अंदर की बात

'इसमें उसकी कोई गलती नहीं है…', इरफान पठान ने बताया आखिर जसप्रीत बुमराह को IPL 2026 में क्यों नहीं मिला एक भी विकेट





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close