Sport : Kagiso Rabada Smoking: कगिसो रबाडा का सिगरेट फूंकते हुए वीडियो वायरल, BCCI लेगी बड़ा एक्शन? #INA

Kagiso Rabada Smoking: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस की ओर से खेल रहे दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा विवादों में घिर गए हैं. सोशल मीडिया पर उनका टीम होटल के बाहर सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. जिस पर फैंस अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. कगिसो जैसे हाई प्रोफाइल क्रिकेटर का इस तरह खुले में सिगरेट फूंकना फैंस को पसंद नहीं आया है. आइए जानते हैं क्या इस मामले में बीसीसीआई बड़ा एक्शन ले सकती है या नहीं?

कगिसो रबाडा स्मोकिंग करते हुए देखे गए 

कगिसो रबाडा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह होटल के बाहर सिगरेट फूंकते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि उनका चेहरा साफ नजर नहीं आया है लेकिन साफ पता लग रहा है कि वह दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज ही हैं. उन्होंने गुजरात टाइटंस की स्लीव-लेस अभ्यास जर्सी पहनी हुई है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि टीम के बाकी सदस्य और सपोर्ट स्टाफ भी उनके आस-पास है. बताया का रहा है कि राशिद खान ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की, लेकिन रबाडा ने उनकी बात नहीं सुनी. 1 मिनट और 5 सेकंड के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है, क्योंकि रबाडा हाई प्रोफाइल क्रिकेटर हैं ऐसे में मैच से पहले उनका सिगरेट पीना कई फैंस को पसंद नहीं आया है. एक्स से लेकर इंस्टाग्राम पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. 

यहां देखें वीडियो – 

पिछले साल हुए थे बैन 

इसके साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल कगिसो रबाडा आईपीएल के शुरुआती हिस्से में नहीं खेल पाए थे. क्योंकि दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में तेज गेंदबाज का टेस्ट बेंज़ॉयलेकगोनिन (कोकीन का एक मेटाबोलाइट) के लिए पॉजिटिव आया था, जिसके चलते उन्हें एक महीने के लिए अस्थायी तौर पर सस्पेंड कर दिया गया था. वह पूरी तरह बैन होने से बच गए थे क्योंकि उन्होंने मैच के दौरान इस पदार्थ का सेवन नहीं किया था. 

यह भी पढ़ें – “हम बात नहीं कर पाएंगे….”, जानें CSK के पूर्व खिलाड़ी दीपक चाहर पर क्यों भड़के धोनी

क्या बीसीसीआई लेगी बड़ा एक्शन? 

ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि क्या भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से कगिसो रबाडा पर कोई एक्शन लिया जाएगा या नहीं? आपको बता दें कि सिगरेट पीना बीसीसीआई के एंटी डोपिंग मानकों के भीतर नहीं आता है. ऐसे में उनके ऊपर सीधे तौर से कोई एक्शन लेने का प्रावधान नहीं है. लेकिन सोशल मीडिया पर बढ़ रहे आक्रोश के चलते बीसीसीआई रबाडा पर जुर्माना लगा सकता है. भारत में क्रिकेटरों को रोल मॉडल के रूप में  देखा जाता है, ऐसे में अगर कगिसो जैसा उच्च कोटी का क्रिकेटर सरेआम सिगरेट पिता हुआ नजर आया तो फैंस को यह पसंद नहीं आ रहा है. 

गुजरात टाइटंस के शेष मैचों का शेड्यूल 

मैच नं. तारीख दिन समय मुकाबला स्थान
34 24 अप्रैल 2026 शुक्रवार 7:30 PM रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात टाइटंस बेंगलुरु
37 26 अप्रैल 2026 रविवार 3:30 PM गुजरात टाइटंस vs चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई (अपडेटेड)
42 30 अप्रैल 2026 गुरुवार 7:30 PM गुजरात टाइटंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अहमदाबाद
46 03 मई 2026 रविवार 7:30 PM गुजरात टाइटंस vs पंजाब किंग्स अहमदाबाद
52 09 मई 2026 शनिवार 7:30 PM राजस्थान रॉयल्स vs गुजरात टाइटंस जयपुर
56 12 मई 2026 मंगलवार 7:30 PM गुजरात टाइटंस vs सनराइजर्स हैदराबाद अहमदाबाद
60 16 मई 2026 शनिवार 7:30 PM कोलकाता नाइट राइडर्स vs गुजरात टाइटंस कोलकाता
66 21 मई 2026 गुरुवार 7:30 PM चेन्नई सुपर किंग्स vs गुजरात टाइटंस अहमदाबाद (अपडेटेड)

यह भी पढ़ें – 23 वर्षीय इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, IPL 2026 में ये रिकॉर्ड बनाकर मचाया धमाल

Kagiso Rabada Smoking: कगिसो रबाडा का सिगरेट फूंकते हुए वीडियो वायरल, BCCI लेगी बड़ा एक्शन?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close