Sport : RCB के खिलाफ केएल राहुल ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, दूसरी बार किया ये खास कारनामा #INA

RCB vs DC : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 26वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडिय में खेला गया. इस मैच में दिल्ली ने आरसीबी से मिले 176 रनों के लक्ष्य को 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया और मैच को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के लिए उनके सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने कमाल की प्रदर्शन किया और बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही केएल राहुल ने एक अनोखा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. उन्होंने कौन सा रिकॉर्ड बनाया है, आइए आज उसके बारे में जानते हैं.
केएल राहुल के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड
दरअसल, आज यानी 18 अप्रैल को केएल राहुल का जन्मदिन है. उन्होंने अपने जन्मदिन पर 34 बॉल में 6 चौके और 2 छक्कों के साथ 57 रनों की पारी खेली. इस पारी के साथ ही वो आईपीएल इतिहास में अपने जन्मदिन पर 50 प्लस स्कोर बनाने वाले एकमात्र ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने दो बार ऐसा किया है.
केएल राहुल ने 18 अप्रैल को आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 61 रनों की पारी खेलकर ये कारनामा पहली बार किया था. अब उन्होंने आईपीएल 2026 में 18 अप्रैल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए आरसीबी के खिलफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में 57 रन बनाकर दूसरी बार ये कारनाम कर डाला है. केएल राहुल के अलावा ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्डन और माइकल हसी भी अपने जन्मदिन के मौके पर आईपीएल में 50 प्लस का स्कोर बना चुके हैं.
A fighting rescue mission filled with spectacular hits 👊
🎥 KL Rahul treated the fans . some majestic sixes during his crucial knock of 57(34)! 💙
Updates ▶️ https://t.co/vfJ6SccA9T#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvDC | @DelhiCapitals | @klrahul pic.twitter.com/JA29LlOwDa
— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2026
IPL में अपने जन्मदिन पर 50 से ज्यादा रन बनाने वाले बैटर
- 66 (34) – डेविड वॉर्नर (SRH) बनाम DC, दुबई, 2020
- 61 (51) – केएल राहुल (PBKS) बनाम DC, वानखेड़े, 2021
- 57 (34) – केएल राहुल (DC) बनाम RCB, बेंगलुरु, 2026
- 54 (43) – माइक हसी (CSK) बनाम KKR, चेन्नई, 2012
ये भी पढ़ें : 38 साल के उस खिलाड़ी को पाकिस्तान ने बनाया हेड कोच, जो भारत को दे चुका है कभी न भूलने वाला जख्म
ये भी पढ़ें : शर्मनाक! ईशान किशन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, डेविड मिलर को पीछे छोड़कर ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान
RCB के खिलाफ केएल राहुल ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, दूसरी बार किया ये खास कारनामा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









