Sport : भुवनेश्वर कुमार ने 2 घंटे के अंदर ही कगिसो रबाडा से छीनी पर्पल कैप, IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज #INA

IPL 2026 Purple Cap Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का क्वालीफायर 1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में पर्पल कैप की रेस में फेरबदल देखने को मिला. हालांकि, मैच खत्म होने तक एक बार फिर ये टोपी आरसीबी के स्टार पेसर भुवनेश्वर कुमार के सिर पर सज गई. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज कौन से हैं. साथ ही ये भी बताएंगे कि कैसे RCB VS GT मैच में पर्पल कैप के दावेदारों में बदलाव देखने को मिला.
पांचवें नंबर पर काबिज हैं राशिद खान
RCB VS GT मुकाबले में राशिद खान एक भी विकेट नहीं ले सके. नतीजन वह इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में राशिद खान पांचवें पायदान पर काबिज हैं. राशिद खान ने IPL 2026 में अब तक 14 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 14 पारियों में 23.47 के औसत से 19 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 8.77 रही है.
चौथे स्थान पर अंशुल कंबोज
IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर अंशुल कंबोज का नाम आता है. चेन्नई सुपर किंग्स के इस तेज गेंदबाज ने खेले गए 14 लीग मैचों में 25.23 के औसत से 21 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 10.52 की इकोनॉमी से रन लुटाए. कंबोज की चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. ऐसे में अब इस खिलाड़ी के पास पर्पल कैप जीतने का मौका नहीं बचा है.
तीसरे स्थान पर पहुंचे जोफ्रा आर्चर
MI VS RR मुकाबले में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने शानदार गेंदबाजी की और 3 विकेट चटकाए. इसी के साथ वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. राजस्थान रॉयल्स के इस तेज गेंदबाज जोफ्रा ने इस सीजन अब तक 14 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 14 पारियों में 21.71 के औसत से 18 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 8.76 की रही है.
कगिसो रबाडा नंबर-2 पर काबिज
RCB VS GT के बीच खेले गए क्वालीफायर-1 मैच में कगिसो रबाडा ने स्पेल फेंका, जिसमें 54 रन देकर 2 विकेट झटक लिए. इस मैच में 2 विकेट लेने के साथ ही कगिसो रबाडा ने पर्पल कैप पर कब्जा कर लिया. हालांकि, फिर 2 घंटे के अंदर-अंदर ही उनसे ये कैप छिन गई और वह पर्पल कैप की रेस में दूसरे स्थान पर आ पहुंचे. कगिसो रबाडा ने आईपीएल 2026 में अब तक 15 मैच खेले हैं, जिसकी 15 पारियों में 21.03 के औसत से 26 विकेट झटक लिए. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 9.48 रही.
26 wickets in IPL 2026*
26 wickets in IPL 2017
23 wickets in IPL 2016
20 wickets in IPL 2014BHUVNESHWAR KUMAR – One of the Greatest in IPL history 🔥 pic.twitter.com/BzjfqO5FC8
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 26, 2026
भुवनेश्वर कुमार के सिर सजी पर्पल कैप
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास क्वालीफायर-1 मैच शुरू होने से पहले भी पर्पल कैप थी और मैच के खत्म होने के बाद भी ये पर्पल कैप उनके सिर पर सज गई. दरअसल, RCB VS GT मैच के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी की, तब जीटी के गेंदबाज कगिसो रबाडा ने 2 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने सिर पर सजा ली थी.
मगर, फिर जब गुजरात टाइटंस की बैटिंग आई, तो भुवी ने 2 विकेट लिए और एक बार फिर इस टोपी पर अपना नाम लिख लिया. भुवी ने इस सीजन अब तक 15 मैच खेले हैं, जिसकी 15 पारियों में उन्होंने 18.15 के औसत से 26 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 8 की रही है.
IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
| रैंक | खिलाड़ी | मैच | विकेट | औसत | इकोनॉमी |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | Bhuvneshwar Kumar | 15 | 26 | 18.15 | 8.00 |
| 2 | Kagiso Rabada | 15 | 26 | 21.03 | 9.48 |
| 3 | Jofra Archer | 14 | 18 | 21.71 | 8.76 |
| 4 | Anshul Kamboj | 14 | 21 | 25.23 | 10.52 |
| 5 | Rashid Khan | 14 | 19 | 23.47 | 8.77 |
ये भी पढ़ें: रजत पटीदार ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में इस कारनामे को करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज
भुवनेश्वर कुमार ने 2 घंटे के अंदर ही कगिसो रबाडा से छीनी पर्पल कैप, IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









