Sport : इन 5 बड़े खिलाड़ियों का IPL 2026 के बाद खत्म हो सकता है करियर! लिस्ट में कप्तान भी शामिल, फ्रेंचाइजी हुई निराश #INA

- अजिंक्य रहाणे बतौर बल्लेबाज और कप्तान हुए आईपीएल 2026 में फ्लॉप
- कैमरून ग्रीन को IPL 2027 के ऑक्शन में खरीरदार मिलना हो सकता है मुश्किल
- आईपीएल 2026 में हर्षल पटेल को नहीं मिली एक भी विकेट
- जयदेव उनादकट को खराब प्रदर्शन की वजह से SRH ने प्लेइंग 11 से किया बाहर
- मुंबई इंडियंस ट्रेंट बोल्ट को कर सकती है रिलीज
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में एक और जहां लाखों रुपये वाले 24 वर्षीय तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे और 21 साल के साकिब हुसैन जैसे युवा खिलाड़ी तहलका मचा रहे हैं, तो वहीं दूसरी और बड़े-बड़े करोड़ों रुपये वाले खिलाड़ियों ने अपनी फ्रेंचाइजी टीम और फैंस को काफी निराश किया है. ऐसा लगा है कि इन खिलाड़ियों का अब आईपीएल करियर खत्म हो जाएगा. इन प्लेयर्स में 2 सनराइजर्स हैदराबाद और 2 कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी शामिल हैं. हम बात कर रहे हैं अजिंक्य रहाणे, कैमरून ग्रीन, हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट की.
अजिंक्य रहाणे बतौर बल्लेबाज और कप्तान हुए आईपीएल 2026 में फ्लॉप
अजिंक्य रहाणे को चेन्नई सुपर किंग्स के रिलीज होने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2025 में 1.5 करोड़ रुपये खरीदा था और टीम का कप्तान बनाया था. आईपीएल 2026 के लिए भी कोलकाता नाइट राइडर्स ने रहाणे को बतौर कप्तान रिटेन किया, लेकिन रहाणे इस सीजन बल्ले से अब तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं. इतना ही नहीं उनकी कप्तानी में केकेआर अब तक 5 में से 4 मैच हार गई है. जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया. रहाणे इस सीजन 5 मैचों की 5 पारियों में 149.01 की स्ट्राइक रेट से 152 रन बनाए हैं. रहाणे 37 साल के भी हो गए हैं. ऐसे में इस सीजन के बाद केकेआर रहाणे को रिलीज कर सकती है. ऐसे में कम ही उम्मीद है कि आईपीएल 2027 में उन्हें कोई खरीरदार मिलेगा.
कैमरून ग्रीन को IPL 2027 के ऑक्शन में खरीरदार मिलना हो सकता है मुश्किल
कैमरून ग्रीन को आईपीएल 2026 के ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25 करोड़ रुपये में खरीदा था. केकेआर ने उन्हें बतौर ऑलराउंडर टीम में शामिल किया था, लेकिन इस सीजन कैमरून ग्रीन सिर्फ बल्लेबाजी कर रहे हैं. गेंदबाजी के लिए उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मना किया है. बल्लेबाजी करते हुए भी ग्रीन बुरी तरह से फ्लॉप हुए हैं. वो इस सीजन 5 मैचों में सिर्फ 56 रन बनाए हैं. ऐसे में केकेआर उन्हें रिलीज कर देगी. ग्रीन को IPL 2027 के ऑक्शन में खरीरदार मिलना मुश्किल होगा, क्योंकि उनकी इंजरी टीमों की टेंशन बढ़ा देती है.
🚨 IPL Fraud XI of all time 🚨
1. Aaron Finch ✈️
2. Tillakaratne Dilshan ✈️
3. Vijay Shankar
4. Deepak Hooda
5. Rishabh Pant (c & wk)
6. Glenn Maxwell ✈️
7. Cameroon Green✈️
8. Jaydev Unadkat
9. Murugan Ashwin
10. Ankit Rajpoot
11. Basil Thampi— Shivangi Choudhary (@TweetShivangii) April 15, 2026
आईपीएल 2026 में हर्षल पटेल को नहीं मिली एक भी विकेट
सनराइजर्स हैदराबाद ने भारतीय तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को 8 करोड़ रुपये में रिटेन किया है. 2 बार के पर्पल कप विजेता हर्षल पटेल का इस सीजन बेहद ही खराब प्रदर्शन रहा है. आईपीएल 2026 में हर्षल पटेल ने 3 मैचों में खेलते हुए 12.26 की खराब इकॉनामी से गेंदबाजी की है और हैरान करने वाली बात है कि उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पिछले मैच की प्लेइंग 11 से उन्हें बाहर कर दिया था. हर्षल पटेल के इस खराब प्रदर्शन को देख ऐसा लगा रहा है कि उनका आईपीएल करियर इस सीजन के बाद खत्म हो सकता है.
जयदेव उनादकट को खराब प्रदर्शन की वजह से SRH ने प्लेइंग 11 से किया बाहर
आईपीएल 2026 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को भी 2.4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, लेकिन उन्होंने भी अपनी फ्रेंचाइजी टीम SRH और फैंस को अपने खराब प्रदर्शन से निराश किया है. इस सीजन की शुरुआत में तो उन्होंने ठीक-ठाक गेंदबाजी की, लेकिन फिर उन्होंने काफी खराब गेंदबाजी की, जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने जयदेव उनादकट को प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया. इस सीजन उनका प्रदर्शन अच्छी नहीं रहता है तो फिर उनका आईपीएल करियर खत्म हो सकता है. आईपीएल 2027 में खरीरदार मिलना मुश्किल हो जाएगा. उनादकट आईपीएल 2026 में 4 मैच में 10.91 की खराब इकॉनामी से 4 विकेट लिए हैं.
मुंबई इंडियंस ट्रेंट बोल्ट को कर सकती है रिलीज
मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के भी आईपीएल करियर पर अब खतरा मंडरा रहा है. बोल्ट आईपीएल 2026 में अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. IPL 2026 में ट्रेंट बोल्ट 3 मैचों में सिर्फ एक विकेट लेने में कामयाब हुए हैं. हैरान करने वाली बात यह है कि बोल्ट ने 12.22 की खराब इकॉनामी से गेंदबाजी की है. ऐसा कभी देखने को मिलता नहीं है. बोल्ट 36 साल के हैं. अगले साल 37 के हो जाएंगे. ऐसे में मुंबई इंडियंस उन्हें रिलीज कर सकती है और कम उम्मीद है कि वो IPL 2027 के ऑक्शन का हिस्सा बनेंगे.
यह भी पढ़ें: ‘रियान पराग दिखावा करता है…’, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने क्यों कहा RR के कप्तान के लिए ऐसा, इस फैसले से हैं नाखुश
इन 5 बड़े खिलाड़ियों का IPL 2026 के बाद खत्म हो सकता है करियर! लिस्ट में कप्तान भी शामिल, फ्रेंचाइजी हुई निराश
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

















