Sport : LSG VS RCB में कौन जीतेगा आज का मैच, पिच रिपोर्ट, वेदर अपडेट और हेड टू हेड रिकॉर्ड सहित जानें संभावित प्लेइंग-11 #INA

LSG VS RCB Match Preview: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 50वां मुकाबला आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाने वाला है. ईकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच पर सभी की नजरें टिकी होंगी. आरसीबी इसे जीतकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, तो लखनऊ की टीम सीजन की तीसरी जीत की तलाश में होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच टक्कर का मैच देखने को मिल सकता है. तो आइए मुकाबले से पहले आपको लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच से जुड़ी छोटी-बड़ी अहम जानकारी देते हैं…
LSG VS RCB: पिच रिपोर्ट
इकाना क्रिकेट स्टेडियम में की पिच गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकता है, जहां औसत स्कोर 140 से 160 रन के बीच रहता है. अब तक इस सीजन खेले गए चार मैचों में इस पिच पर तेज गेंदबाज और स्पिनर्स, दोनों को ही मदद मिली है. LSG VS RCB मुकाबले के लो स्कोरिंग और रोमांचक रहने की उम्मीद है. लखनऊ में अब तक एक बार भी कोई टीम 200 रन के आंकड़े को पार नहीं कर सकी है. नतीजन, आज बल्ले और गेंद के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है.
LSG VS RCB: वेदर रिपोर्ट
एलएसजी बनाम आरसीबी के बीच खेले जाने वाले मैच के दौरान बारिश की संभावना न के बराबर रहने वाली है. वेदर फॉरकास्ट के अनुसार, 5% ही बारिश के चांसेस हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच 20-20 ओवर का मुकाबला होना तय लग रहा है. मैच के दौरान तापमान 30 से 22 डिग्री तक रहेगा. हवा 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी. ह्यूमिडिटी 69% तक रहेगी.
LSG VS RCB: हेड टू हेड रिकॉर्ड
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (LSG VS RCB) के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें आरसीबी ने 5 मैच जीते हैं, जबकि 2 मैच एलएसजी ने जीते हैं. दोनों टीमों के बीच खेले गए मैच में हाईएस्ट स्कोर 230 रनों का रहा है. लोएस्ट स्कोर 108 रनों का रहा है.
LSG VS RCB: लाइव स्ट्रीमिंग डीटेल्स
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है. मैच में टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे मैदान पर उतरेगा.
LSG VS RCB: संभावित प्लेइंग-11
RCB: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार
LSG: मिशेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्राइस यादव, अवेश खान, दिगवेश राठी
LSG VS RCB: ऐसी हैं दोनों टीमों के स्क्वाड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: जैकब बेटेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, वेंकटेश अय्यर, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, फिलिप साल्ट, नुवान तुषारा, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल
लखनऊ सुपर जायंट्स टीम: मिशेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्कराम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, अवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्टजे, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, अर्जुन तेंदुलकर, आकाश महाराज सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी
ये भी पढ़ें: 34 साल के बल्लेबाज ने अभिषेक शर्मा से छीनी ऑरेंज कैप, जानिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाजों के नाम
LSG VS RCB में कौन जीतेगा आज का मैच, पिच रिपोर्ट, वेदर अपडेट और हेड टू हेड रिकॉर्ड सहित जानें संभावित प्लेइंग-11
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









