Sport : MI vs PBKS: पंजाब के खिलाफ मैच से पहले मुंबई को लगा बड़ा झटका, विस्फोटक बल्लेबाज हो सकता है प्लेइंग-11 से बाहर #INA

MI vs PBKS :

मुंबई वानखेड़े स्टेडियम में आज यानी 16 अप्रैल (गुरुवार) को आईपीएल 2026 का 24वां मैच मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच होने वाला है. आज शाम 7:30 बजे से दोनों टीमों के बीच टक्कर होने वाली है. उससे पहले हार्दिक पांड्या और श्रेयस अय्यर 7:00 बजे टॉस पर आएंगे. इस मुकाबले में मुंबई लगातार 3 हार के बाद मैदान पर उतरेगी और पंजाब को अब तक एक भी मैच में हार नहीं मिली है. उससे पहले टीम के लिए बुरी खबर सामने आ रही है.

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और टीम को 5 बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा का पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में खेलना आसानी नहीं लग रहा है. उन्होंने प्लेइंग-11 से बाहर बैठना पड़ सकता है, उन्हें अपने पिछले मुकाबलें में चोट के चलते मैदान छोड़कर जाना पड़ा था. अब क्या वो मैच फिट है या फिर इस मैच से बाहर रहेंगे. इसके बारे में फैंस जानना चाह रहे हैं.

कब लगी थी रोहित शर्मा को चोट

दरअसल, रोहित शर्मा का पंजाब के खिलाफ खेलना मुश्किल दिख रहा है, आरसीबी के खिलाफ मैच में चोटिल होने की वजह से उन्हें बीच मैच में मैदान छोड़ना पड़ा था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित शर्मा को हैम्स्ट्रिंग में परेशानी है. उस मैच में आरसीबी के खिलाफ 241 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हिटमैन ने 13 गेंदों में 19 रन बनाए थे. इसके बाद वो रिटायर्ड हर्ट हो गए थे.

उन्हें मुंबई इंडियंस की पारी के 5वें ओवर में दर्द हुआ था. इसके बाद फिजियो को मैदान और रोहित को उपचार दिया. इसके बाद हिटमैन दोबारा बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हो गए थे, लेकिन एक गेंद खेलते ही उनका दर्द और बढ़ गया और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ गया.

रोहित शर्मा ने नेट्स में किया अभ्यास

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच शुरू होने से पहले रोहित शर्मा ने 15 अप्रैल को अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया. उन्होंने नेट्स में तकरीबन 20 मिनट बल्लेबाजी की, हालांकि उन्होंने प्रैक्टिस के ज्यादातर हिस्से में बड़ा शॉट खेलने से प्रयास किया. क्योंकि ज्यादा जोर लगाने के बाद उनके चेहरे के हाव भाव से दर्द का अनुभव हो रहा था. मुंबई इंडियंस के अधिकारी ने बताया है कि रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेंगे या नहीं इसको लेकर फैसला 16 अप्रैल की सुबह लिया जाएगा. अब फैंस को टॉस पर ही स्थिति साफ होगी.

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का स्क्वाड

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद, अजमतुल्लाह उमरजई, लॉकी फर्ग्यूसन, प्रवीण दुबे, बेन द्वारशुइस.

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह, कॉर्बिन बॉश, अश्विनी कुमार, रघु शर्मा, राज बावा, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, विल जैक्स, मयंक रावत, अथर्व अंकोलेकर, रॉबिन मिंज, एएम ग़ज़नफ़र, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार

ये भी पढ़ें : MI vs PBKS: आज सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, श्रेयस अय्यर और अर्शदीप सिंह बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड, हासिल करेंगे खास उपलब्धि

MI vs PBKS: पंजाब के खिलाफ मैच से पहले मुंबई को लगा बड़ा झटका, विस्फोटक बल्लेबाज हो सकता है प्लेइंग-11 से बाहर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close