Sport : बदल गई ऑरेंज कैप लिस्ट, IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ये हैं टॉप 5 बल्लेबाज #INA

IPL 2026 Orange Cap : आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप लिस्ट में बड़ा बदलाव हुआ है. हेनरिक क्लासेन, शुभमन गिल, विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी को पछाड़कर ये खिालड़ी नंबर -1 बन गया है. आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाकर अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप लिस्ट बदल दी है. अब ऑरेंज कैप लिस्ट की पूरी कायाकल्प हो चुकी है. आइए अब अपडेट के बाद ऑरेंज कैप की लिस्ट कैसी दिखती है, उसके बारे में जानते हैं.

ऑरेंज कैप की लिस्ट में हुआ बड़ा बदलाव

आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप लिस्ट में बड़ा बदलाव हुआ है. आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों को ऑरेंज कैप मिलती है. ऐसे में अभिषेक शर्मा आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं और उन्होंने ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली है. अभिषेक टॉप 10 से भी बाहर थे लेकिन उन्होंने मंगलवार को दिल्ली कैपिट्ल्स के खिलाफ 135 रनों की तूफानी पारी खेलकर नंबर 1 का स्थान हासिल कर लिया है. 

अभिषेक शर्मा ने ऑरेंज कैप लिस्ट में क्लासेन को पछाड़ा

अभिषेक शर्मा ने अपने ही टीममेट हेनरिक क्लासेन को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप हासिल किया है. अभिषेक शर्मा के अब 7 मैचों में 1 शतक और 2 अर्धशतकों के साथ 223 रन हैं. वहीं क्लासेन 7 मैचों में 3 अर्धशतकों के साथ 230 रन बनाकर नंबर 2 पर आ गए हैं. अभिषेक अभी उनसे सिर्फ 3 रन आगे हैं.

अभिषेक ने इन खिलाड़ियों को भी छोड़ा पीछे

हेनरिक क्लासेन के साथ-साथ अभिषेक शर्मा ने शुभमन गिल, विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी को भी पीछे छोड़ दिया है, जो इससे पहले क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर मौजूद थे. क्योंकि इससे पहले अभिषेक शर्मा के नाम 6 मैचों में 2 अर्धशतकों के साथ सिर्फ 188 रन थे. वहीं गिल के नाम 265, विराट के नाम 247 और वैभव के नाम 246 रन दर्ज थे.

ऑरेंज कैप लिस्ट 2026 : सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

खिलाड़ी मैच पारियां रन उच्चतम स्कोर औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक चौके छक्के
अभिषेक शर्मा (SRH) 7 7 323 135* 53.83 215.33 1 2 25 27
एच क्लासेन (SRH) 7 7 320 62 53.33 153.11 0 3 22 13
शुभमन गिल (GT) 5 5 265 86 53.00 151.42 0 3 27 10
वी कोहली (RCB) 6 6 247 69* 49.40 157.32 0 2 28 8
वी सूर्यवंशी (RR) 6 6 246 78 41.00 236.53 0 2 24 20
ईशान किशन (SRH) 7 7 238 91 34.00 188.88 0 2 24 13
आरएम पाटीदार (RCB) 6 6 230 63 46.00 212.96 0 2 12 22
सीपीएल कॉनॉली (PBKS) 6 5 223 87 55.75 163.97 0 2 21 14
वाईबीके जायसवाल (RR) 6 6 223 77* 55.75 152.73 0 2 23 12
पी आर्य (PBKS) 5 5 211 93 42.20 248.23 0 2 14 20
प्रभसिमरन सिंह (PBKS) 6 5 211 80* 52.75 171.54 0 2 22 11

ये भी पढ़ें : ‘कैचिंग और रन आउट तो करो, तुम कुछ नहीं कर सकते..’ हार के बाद छलका अक्षर पटेल का दर्द, जानिए किसे ठहराया दोषी

बदल गई ऑरेंज कैप लिस्ट, IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ये हैं टॉप 5 बल्लेबाज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close