Sport : आयुष म्हात्रे के बाहर होने के बाद CSK पर लगा ये आरोप, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर भड़के फैंस #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की हालत पहले से ही बेहद खराब है. अब बीच सीजन चेन्नई सुपर किंग्स को एक बड़ा झटका लगा है. दरअसल जो खिलाड़ी मीडिल ऑर्डर में थोड़ा बहुत रन बना रहा था वो भी इंजरी की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हो गया. हम बात कर रहे हैं आयुष म्हात्रे की, जो अब इंजरी की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, जिसके बाद सीएसके के फैंस ने टीम मैनेजमेंट और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की लताड़ लगाई है.

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चोटिल हो गए थे आयुष म्हात्रे

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना पिछला मैच 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला था. 195 रनों की टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के दौरान आयुष म्हात्रे काफी दर्द में नजर आए थे. उनके हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था, जिसके वजह से उनकी पैर में काफी दर्द था और वो ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहे थे. मगर इसके बावजूद वो बल्लेबाजी करते रहे. यहां तक की अगली गेंद पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने एक सिंगल ले किया. आयुष म्हात्रे लंगड़ाते हुए क्रीज के बीच भागे. 

इंजरी की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हुए आयुष म्हात्रे

अब आयुष म्हात्रे चोटिल होने की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं, जिसके बाद फैंस चेन्नई सुपर किंग्स और टीम मैनेजमेंट की क्लास लगा रहे हैं. फैंस का कहना है कि दर्द में होने के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजमेंट ने आयुष से बल्लेबाजी कराई, जिसकी वजह से उनकी चोट और गंभीर हो गया. 

चेन्नई सुपर किंग्स पर फैंस ने लगाए आयुष म्हात्रे को परेशान करने का आरोप

सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फैंस ने लिखा, मुझे बिल्कुल समझ नहीं आ रहा. आयुष म्हात्रे खड़े होने के लिए भी संघर्ष कर रहे थे और फिर भी मैनेजमेंट ने फिर भी उन्हें बल्लेबाजी करने दी. आखिर क्यों? यह बहुत खतरनाक है और सच कहूं तो सरासर बकवास है, और फिर अगली ही गेंद पर रुतुराज गायकवाड़ ने तेज रन ले लिया… आखिर क्यों? बिलकुल बकवास. आयुष म्हात्रे, जल्दी ठीक हो जाओ, तुम सीएसके का भविष्य हो.”

एक यूजर्स ने पोस्ट कर लिखा, “सिंगल रन की क्या जरूरत थी? जब आयुष म्हात्रे ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे तो उसे इतनी तेजी से सिंगल रन के लिए क्यों दौड़ाया गया? इतना ही नहीं, टीम ने उन्हें रिटायर क्यों नहीं कर दिया? तब तो उसे इतना दर्द भी नहीं होता.” इसके अलावा कई यूजर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को खड़ी-खोटी सुनाई है.

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस सीजन आयुष म्हात्रे ने बनाए रन

चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन रहा है. टीम ने 6 में से सिर्फ 2 मैचों में जीत दर्ज किया है. जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. सीएसके का टॉप ऑर्डर लगातार फ्लॉप हो रहा है. संजू सैमसन इस सीजन एक शतक लगाए हैं. इसके अलावा उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. ऋतुराज गायकवाड़ आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं.

ऐसे में आयुष म्हात्रे नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रन बना रहे थे. म्हात्रे इस सीजन 6 मैचों की 6 पारियों में 201 रन बनाए हैं, जिसमे 2 अर्धशतक शामिल है. खास बात यह है कि उन्होंने 33.50  की औसत और 177.87 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. इस दौरान आयुष म्हात्रे ने 20 चौके और 12 छक्के जड़ चुके थे, लेकिन अब वो आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स की परेशानी और बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें:  “मैं शांत स्वभाव का हूं, भैया आराम से….,” हार्दिक पांड्या के चिल्लाने पर ऐसा क्यों बोले तिलक वर्मा

आयुष म्हात्रे के बाहर होने के बाद CSK पर लगा ये आरोप, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर भड़के फैंस





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close