Sport : ऑरेन्ज कैप की रेस में PBKS के बल्लेबाज की एंट्री, जानिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के नाम #INA

IPL 2026 Orange Cap Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में बढ़ रहा है और हर मैच के साथ ही ऑरेन्ज कैप की रेस भी दिलचस्प होती जा रही है. मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए हाईवोल्टेज मैच के बाद एक बार फिर ऑरेन्ज कैप की रेस में फेरबदल देखने को मिल रहे हैं. तो आइए जानते हैं कि इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में कौन-कौन से बल्लेबाज शामिल हैं और किसके सिर पर ऑरेन्ज कैप है?

पांचवें नंबर पर पहुंचे प्रभसिमरन सिंह

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में प्रभसिमरन सिंह पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं. पंजाब किंग्स के इस सलामी बल्लेबाज ने मुंबई इंडियंस के साथ खेले गए मुकाबले में नाबाद 80 रन बनाए और टॉप-5 में एंट्री की. इस सीजन प्रभसिमरन ने 5 मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में उन्होंने 70.33 के औसत और 172.95 की स्ट्राइक रेट से 211 रन बनाए हैं. प्रभसिमरन ने इस सीजन 22 चौके और 11 छक्के लगाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए हैं.

चौथे नंबर पर हैं ईशान किशन

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में नंबर-4 पर ईशान किशन का नाम है. ईशान ने इस सीजन अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसकी 5 पारियों में उन्होंने 55.50 के औसत और 213.46 की स्ट्राइक रेट से 213 रन बनाए हैं. इस दौरान ईशान ने 22 चौके और 12 छक्के लगाए हैं. उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं.

तीसरे नंबर पर हैं रजत पाटीदार

इस लिस्ट में तीसरा नाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार का है. पाटीदार ने IPL 2026 में अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसकी 5 पारियों में 55.50 के औसत और 213.46 की स्ट्राइक रेट से 222 रन बनाए हैं. इस दौरान पाटीदार ने 12 चौके और 21 छक्के लगाए हैं. साथ ही उन्होंने 2 फिफ्टी भी लगाई हैं.

दूसरे नंबर पर है हेनरिक क्लासेन का नाम

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में हेनरिक क्लासेन दूसरे स्थान पर है. सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज क्लासेन ने इस सीजन 5 मैच खेले हैं, जिसकी 5 पारियों में 44.80 के औसत और 142.68 की स्ट्राइक रेट से 224 रन बनाए हैं. इस दौरान क्लासेन ने 2 फिफ्टी लगाई हैं. उनके बल्ले से 8 छक्के और 13 चौके निकले हैं.

विराट कोहली के सिर पर सजी है ऑरेन्ज कैप

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली का नाम पहले नंबर पर है और मौजूदा समय में उन्हीं के सिर पर ऑरेन्ज कैप सजी हुई है. विराट ने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसकी 5 पारियों में उन्होंने 57 के औसत और 158.33 की स्ट्राइक रेट से 228 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट के बल्ले से 2 अर्धशतक देखने को मिले हैं. विराट ने इस सीजन अब तक 8 सिक्स लगाए हैं और 25 चौके जड़े हैं.

ये भी पढ़ें: ‘इसमें उसकी कोई गलती नहीं है…’, इरफान पठान ने बताया आखिर जसप्रीत बुमराह को IPL 2026 में क्यों नहीं मिला एक भी विकेट

ऑरेन्ज कैप की रेस में PBKS के बल्लेबाज की एंट्री, जानिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के नाम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button