Sport : ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा से कितने आगे हैं वैभव सूर्यवंशी? #INA

IPL 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है और एक के बाद एक हाईस्कोरिंग मैच देखने को मिल रहे हैं. इन मुकाबलों में बल्लेबाज पूरी तरह से गेंदबाजों पर हावी नजर आ रहे हैं और दर्शक चौके-छक्कों की बारिश को इंज्वॉय कर रहे हैं. मंगलवार को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक और हाईस्कोरिंग मैच खेला गया, जिसमें खूब बाउंड्री लगीं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन 5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा सिक्स लगाए हैं.
5- श्रेयस अय्यर
IPL 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर काबिज हैं. अय्यर ने इस सीजन अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसकी 7 पारियों में उन्होंने 22 छक्के और 18 चौके लगाए हैं. इस दौरान उन्होंने 174.58 की स्ट्राइक रेट और 61.80 के औसत से 309 रन बनाए हैं. इस सीजन अय्यर का हाईएस्ट स्कोर नाबाद 71 है.
4- रजत पाटीदार
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार का नाम आता है. पाटीदार ने IPL 2026 में अब तक 8 मैछ खेले हैं, जिसकी 7 पारियों में उन्होंने 23 छक्के और 12 चौके लगाए हैं. इस दौरान उन्होंने 210.61 की स्ट्राइक रेट और 39.67 के औसत से 238 रन बनाए हैं. इस सीजन पाटीदार का हाईएस्ट स्कोर 63 है.
3- प्रियांश आर्या
IPL 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरा नाम आता है पंजाब किंग्स के विस्फोटक बल्लेबाज प्रियांश आर्या का. इस युवा बल्लेबाज ने आईपीएल में अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें 26 छक्के और 21 चौके लगाए हैं. इस दौरान उन्होंने 250.44 की स्ट्राइक रेट और 40.43 के औसत से 283 रन बनाए हैं. प्रियांश आर्या का इस सीजन हाईएस्ट स्कोर 93 रनों का है.
2- अभिषेक शर्मा
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की रेस में अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर स्थिति हैं. अभिषेक ने इस सीजन 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 28 छक्के लगाए हैं और 36 चौके जड़े हैं. इस दौरान उन्होंने 212.29 की स्ट्राइक रेट और 54.29 के औसत से 380 रन भी बनाए हैं. अभिषेक का हाईएस्ट स्कोर इस सीजन 135* रनों का है.
𝗕𝗼𝘀𝘀𝗶𝗻𝗴 𝘁𝗵𝗲 𝘀𝗲𝗮𝘀𝗼𝗻, one breathtaking knock at a time 🫡
The first player . hit the 4⃣0⃣0⃣-run mark this season 😎
How many runs will he end #TATAIPL 2026 with? 🤔#KhelBindaas | #PBKSvRR pic.twitter.com/HueBiaZoQX
— IndianPremierLeague (@IPL) April 28, 2026
1- वैभव सूर्यवंशी
IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी का नाम पहले नंबर पर है. 15 साल के वैभव ने इस सीजन 9 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 9 पारियों में उन्होंने 37 छक्के लगाए हैं. इस दौरान वैभव ने 238.10 की स्ट्राइक रेट और 44.44 के औसत से 400 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 34 चौके भी लगाए हैं. इस सीजन वैभव का हाईएस्ट स्कोर 103 रनों का है. जैसा कि आप देख सकते हैं कि इस सीजन सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वालों की रेस में वैभव, अभिषेक से काफी आगे हैं और उन्होंने 9 अधिक सिक्स लगाए हैं.
यहां देखिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के नाम
| रैंक | खिलाड़ी | टीम | मैच | रन | छक्के | चौके | स्ट्राइक रेट |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | Vaibhav Suryavanshi | RR | 9 | 400 | 37 | 34 | 238.10 |
| 2 | Abhishek Sharma | SRH | 8 | 380 | 28 | 36 | 212.29 |
| 3 | Priyansh Arya | PBKS | 7 | 283 | 26 | 21 | 250.44 |
| 4 | Rajat Patidar | RCB | 8 | 238 | 23 | 12 | 210.61 |
| 5 | Shreyas Iyer | PBKS | 8 | 309 | 22 | 18 | 174.58 |
ये भी पढ़ें: ऑरैंज कैप पर कब्जा करते ही वैभव सूर्यवंशी ने किया कारनामा, IPL 2026 में अब तक कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया ऐसा
ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा से कितने आगे हैं वैभव सूर्यवंशी?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









