Sport : प्रफुल्ल हिंगे की रातों-रात बढ़ी पॉपुलैरिटी, कुछ ही घंटों में बढ़ गए 30 गुना फॉलोवर्स, बन गए इंस्टाग्राम स्टार #INA

Praful Hinge ने IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ डेब्यू मैच में ही इतिहास रच दिया. वह पहले ओवर में 3 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुआन डी प्रिटोरियस को शून्य पर ही चलता कर दिया. इसके बाद से ही इस तेज गेंदबाज का नाम सुर्खियों में बना हुआ है और क्रिकेट के गलियारों में प्रफुल्ल के नाम की चर्चा है. अपने मैच जिताऊ प्रदर्शन के बाद से सोशल मीडिया पर भी प्रफुल्ल के फॉलोवर्स तेजी से बढ़ रहे हैं.
Praful Hinge के रातों-रात बढ़ी फैन फॉलोइंग
SRH VS RR के बीच खेले गए मुकाबले में प्रफुल्ल हिंगे को उनकी विकेटचटकाऊ गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. अपने प्रदर्शन की बदौलत प्रफुल्ल सुर्खियों में बने हुए हैं और हर पल इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोवर्स बढ़ते ही जा रहे हैं.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि जब प्रफुल्ल ने परफॉर्म किया, तब उनके फॉलोवर्स महज 18-19 हजार थे, मगर हर मिनट फॉलोवर्स बढ़ते रहे. अब प्रफुल्ल के इंस्टाग्राम पर 340K फॉलोवर्स हो चुके हैं. जी हां, लगभग 16-17 घंटे में ही वह इंस्टाग्राम के हीरो बन गए हैं और फॉलोवर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है. आपको बता दें, प्रफुल्ल ने इंस्टाग्राम पर 98 पोस्ट शेयर किए हैं और 396 यूजर्स को वह फॉलो करते हैं.
View this post on Instagram
कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे?
प्रफुल्ल हिंगे का जन्म 18 जनवरी 2002 में नागपुर में हुआ था. वह घरेलू क्रिकेट में विदर्भ क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हैं. अब तक उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10 मैच खेले हैं, जिसमें 26.66 के औसत से 27 विकेट लिए हैं. वहीं, लिस्ट एक क्रिकेट में 6 विकेट लिए हैं, जिसमें 5 विकेट झटके. 24 वर्षीय हिंगे सीनियर क्रिकेट में अपना दूसरा ही टी20 मैच खेल रहे थे, जिसमें उन्होंने तहलका मचाकर इतिहास रचा.
This is how the IPL turns an normal person into a star overnight. When Praful hinge took his first wicket, he had only around 5/6k followers. But within just 10 minutes, it crossed 25K and is still rising it might reach 500K by tomorrow.🫡 pic.twitter.com/Ls0k563qOH
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) April 13, 2026
प्रफुल्ल हिंगे ने रचा इतिहास
इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की पारी का पहला ओवर ईशान किशन ने प्रफुल्ल हिंगे को डालने के लिए दिया. राजस्थान रॉयल्स की पारी की दूसरी ही गेंद पर प्रफुल्ल हिंगे ने वैभव सूर्यवंशी को पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसके बाद चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल को पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसके बाद इस ओवर की आखिरी गेंद पर लुआन-ड्रे प्रिटोरियस को अपना शिकार बनाया. इन तीनों खिलाड़ियों को प्रफुल्ल हिंगे ने जीरो पर आउट किया.
𝗗𝗼𝘂𝗯𝗹𝗲 𝘁𝗵𝗲 𝗗𝗿𝗲𝗮𝗺, 𝗳𝘁. 𝗣𝗿𝗮𝗳𝘂𝗹 𝗛𝗶𝗻𝗴𝗲 & 𝗦𝗮𝗸𝗶𝗯 𝗛𝘂𝘀𝘀𝗮𝗶𝗻 ✨
Announcing their arrival . the big stage in style 🧡
Turning years of grind into a record-breaking night 🙌
🎥 Hear from the duo on an unforgettable debut & the backing of Varun Aaron…
— IndianPremierLeague (@IPL) April 14, 2026
इसी के साथ 24 साल के प्रफुल्ल हिंगे ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है.वह आईपीएल में पहले ओवर में 3 विकेट लेने वाले प्रफुल्ल हिंगे पहले खिलाड़ी बन गए हैं. आईपीएल के 1191 मैचों के बाद यह कारनामा देखने को मिला है, जब किसी खिलाड़ी ने पहले ओवर में 3 विकेट लिए हैं. उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 34 रन लुटाए और 4 विकेट झटके. इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्रफुल्ल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
ये भी पढ़ें: प्रफुल्ल हिंगे ने एक साल पहले कर दी थी डेब्यू मैच में इतिहास रचने की भविष्यवाणी, बोले- ‘जब मैं अपना पहला मैच खेलूंगा…’
प्रफुल्ल हिंगे की रातों-रात बढ़ी पॉपुलैरिटी, कुछ ही घंटों में बढ़ गए 30 गुना फॉलोवर्स, बन गए इंस्टाग्राम स्टार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









