Sport : BCCI ने वॉर्म-अप मैच के लिए किया इंडिया-ए टीम का ऐलान, इस युवा खिलाड़ी को मिली कप्तानी #INA

BCCI Announce India A Warm Up Match: 7 फरवरी से टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने वाली है. टूर्नामेंट की शुरुआत टीम इंडिया यूएसए के साथ खेले जाने वाले मैच से करेगी और इससे पहले भारत साउथ अफ्रीका के साथ एक वॉर्म-अप मैच भी खेलेगा. वहीं इंडिया-ए नामीबिया और USA के खिलाफ अभ्यास मैच खेलने वाली है, जिसके लिए बीसीसीआई ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. इस टीम की कमान आयुष बडोनी के हाथों में सौंपी गई है. साथ ही तिलक वर्मा की भी वापसी हुई है.
इंडिया-ए टीम का हुआ ऐलान
ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले वार्म-अप मैचों के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान किया है. इंडिया ए USA और नामीबिया के खिलाफ 2 वार्म-अप मैच खेलने वाली है. इस टीम की कप्तानी आयुष बडोनी को मिली है और तिलक वर्मा की भी वापसी हो रही है. तिलक वर्मा टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में शामिल होने से पहले एक वार्म-अप मैच खेलेंगे.
Presenting India A squad for the warm-up matches ahead of the ICC Men’s T20 World Cup 2026. India A will play two warm-up matches against USA and Namibia.
🙌Note: Tilak Varma will feature in one warm-up match before joining #TeamIndia for the #T20WorldCup pic.twitter.com/LIVpMvI6v6
— BCCI (@BCCI) February 2, 2026
7 फरवरी से शुरू होगा अभियान
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अपना पहला मैच 7 फरवरी को यूएसए के साथ खेलने वाली है. इससे पहले टीम इंडिया को 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका के साथ वॉर्म-अप मैच खेलने वाली है.
प्रैक्टिस मैचों के लिए टीम इंडिया:-
आयुष बडोनी, नमन धीर, आशुतोष शर्मा, प्रियांश आर्या, तिलक वर्मा, रियान पराग, मानव सुथार, अशोक शर्मा, उर्विल पटेल, गुरजपनीत सिंह, विप्रज निगम, रवि बिश्नोई, खलील अहमद, मयंक यादव
टीम इंडिया का शेड्यूल
भारतीय टीम अपना पहला मैच 7 फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम में यूएसए के साथ खेलेगी. दूसरा मैच 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ, तीसरा मैच 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ और 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के साथ खेलने वाली है.
ये भी पढ़ें: BCCI ने वॉर्म-अप मैच के लिए किया इंडिया-ए टीम का ऐलान, इस युवा खिलाड़ी को मिली कप्तानी
BCCI ने वॉर्म-अप मैच के लिए किया इंडिया-ए टीम का ऐलान, इस युवा खिलाड़ी को मिली कप्तानी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









