Sport : 'इसे बर्बाद करो और मेंटली टॉर्चर करते रहो..' पाकिस्तानी खिलाड़ी ने षड्यंत्र का किया पर्दाफाश, कहा- PSL में नहीं है टैलेंट #INA

PSL 2026 : पाकिस्तान सुपर लीग चल रही हो और ड्रामा न हो ऐसा तो हो नहीं सकता है. पीएसएल 2026 में कुछ अच्छ हो तब भी और बुरा हो तभी भी कुछ न कुछ विवाद खड़ा होता रहता है. अब एक बार फिर एक बाबर आजम को लेकर मामला तूल पकड़ चुका है. बाबर आजम ने पीएसएल में शतक लगाया और इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग में टैलेंट की कमी होने की बात कही है. इसके साथ ही उन्होंने बाबर आजम के खिलाफ किए गए षड्यंत्र के बारे में खुलकर बात की है.
PSL 2026 में बाबर आजम ने लगाया शतक
दरअसल, PSL 2026 में पेशावर जालमी बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच 29वां मुकाबला 19 अप्रैल को खेला गया. इस मैच में पेशावर के कप्तान बाबर आजम ने शतक लगाया. उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और 52 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों के साथ 100 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 192.31 का रहा. बाबर की इस पारी की बदौलत उनकी टीम ने 255 रनों का स्कोर 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर खड़ा किया. इसके बाद क्वेटा ग्लैडिएटर्स इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 137 रनों पर ढेर हो गई और 118 रनों से बाबर की टीम ने मैच जीत लिया.
🚨REMEMBER When Gautam Gambhir Said🗣️:- Agar aik Player Hundred k Kareeb Ja kar 4 balls leta hai . wo team ky liye 20 runs kam Kar raha hai
-This is what Babar Azam did ., took 5 balls . Complete personal Milestone
this mindset needs . be ended 🙏 pic.twitter.com/A9bgob3wRO
— SheR•ALI (@Sher__Ali) April 19, 2026
बाबर आजम के शतक पर बोले पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर
बाबर आजम के शतक लगाने के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद ने बड़ी बात बोली है. उन्होंने कहा है कि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, मीडिया और क्रिकेट जगत के लोगों ने बाबर आजम को बर्बाद करने के लिए बहुत कुछ किया. उन्होंने बाबर को मासिक तौर पर टॉर्चर करने और उनका करियर खराब करने के भी आरोप लगाए. इसके साथ ही उन्होंन कहा कि पाकिस्तन सुपर लीग में कोई भी टैलेंट नहीं है. बाबर आजम सबसे अच्छा है. अगर टैलेंट होता तो उसे पीछे छोड़ देता.
तनवीर ने आगे कहा कि, पीएसएल में साहिबजादा फरहान के बाद कोई और ओपनिंग टैलेंट नहीं दिखाई देता. ऐसे में बाबर ने शतक लगाकर खुद को साबित कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने तमाम आलोचकों और उनको बर्बाद करने का सपना देख रहे लोगों को भी करारा जवाब दिया है.
🚨 Tanveer Ahmed is over the moon over Babar Azam’s century against Quetta Gladiators.
– He is literally mocking the critics of Babar Azam but don’t forget he was the one who supported Babar Azam in a rough patch. #BabarAzam #PSL11 #PZvQG pic.twitter.com/N23gmTWOGy
— Tehseen Qasim (@Tehseenqasim) April 19, 2026
PSL 2026 में बाबर आजम का शानदार प्रदर्शन
पेशावर जालमी की क्वेटा ग्लैडिएटर्स पर इस जीत के साथ ही बाबर आजम की टीम ने लीग के प्लेऑफ में जगह बना ली है. उनकी टीम 8 मैचों में 7 जीत के साथ 15 लेकर प्वाइंट्स टेबल में नंबर 1 पर है. उसने प्लेऑफ में जगह बना ली है. इसके साथ ही बाबर आजम 7 मैचों में 401 रन बना चुके हैं. उनके नाम 39 चौके और 9 छक्के दर्ज हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में 2 अर्धशतक और 1 शतक भी लगाया है.
ये भी पढ़ें : फूट-फूट कर रोए वैभव सूर्यवंशी, KKR से मिली हार के बाद टूटा 15 साल के बच्चे का दिल, जानिए किसने दी हिम्मत
'इसे बर्बाद करो और मेंटली टॉर्चर करते रहो..' पाकिस्तानी खिलाड़ी ने षड्यंत्र का किया पर्दाफाश, कहा- PSL में नहीं है टैलेंट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









