Sport : RCB की जीत से RR को हुआ नुकसान, टॉप पर पंजाब की बादशाहत कायम, जानिए IPL 2026 की अंक तालिका का पूरा हाल #INA

IPL 2026 Points Table Update: आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच को आरसीबी ने 5 विकेट से जीता और अंक तालिका में अपनी स्थिति को और बेहतर बनाया. मगर, RCB की जीत से अंक तालिका में RR को नुकसान झेलना पड़ा. वहीं, गुजरात टाइटंस को हार के साथ भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि प्वॉइंट्स टेबल में अब कौन सी टीम किस नंबर पर है.

RCB की जीत से RR को हुआ नुकसान

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है और हर मैच के बाद प्वॉइंट्स टेबल में फेरबदल देखने को मिल रहा है. RCB VS GT मैच के बाद एक बार फिर अंक तालिका में बदलाव हुए. जहां, जीत के साथ आरसीबी ने 2 अंक हासिल किए और अंक तालिका में टॉप-2 में पहुंच गई. मगर, RCB की इस जीत से राजस्थान रॉयल्स को नुकसान झेलना पड़ा, क्योंकि पहले वो नंबर-2 पर थी और अब बोल्ड आर्मी RR को पीछे छोड़ते हुए दूसरे पायदान पर पहुंच गई है.

IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स दोनों ने ही 7-7 मैच खेले हैं, जिसमें 5-5 मैच जीते हैं और दोनों ही टीमों के पास 10-10 अंक हैं. ऐसे में आरसीबी +1.101 बेहतर नेट रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर है और आरआर +0.790 नेट रन रेट के साथ नंबर-3 पर है.

पंजाब किंग्स की बादशाहत बरकरार

आईपीएल 2026 में 34 मुकाबले खेले जा चुके हैं और पंजाब किंग्स की टीम अभी भी विजयरथ पर सवार है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब की टीम ने इस सीजन 6 मैच खेले हैं, जिसमें 5 मैच जीते हैं और एक मैच में हार का सामना किया है. इस तरह +1.420 नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में टॉप पर काबिज है.

गुजरात टाइटंस को हुआ नुकसान

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों मिली हार से गुजरात टाइटंस को अंक तालिका में कुछ खास नुकसान नहीं हुआ है. GT ने इस सीजन में अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच जीते हैं और 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. इस तरह 6 अंक और -0.790 नेट रन रेट के साथ सातवें स्थान पर है. वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम 4 अंक और -0.736 नेट रन रेट के साथ 8वें नंबर पर है. लखनऊ सुपर जायंट्स भी 4 अंक और -1.277 नेट रन रेट के साथ नौवें स्थान पर है.

वहीं, सबसे आखिरी यानि 10वें नंबर पर है कोलकाता नाइट राइडर्स. KKR ने इस सीजन 7 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ एक मैच जीता है और एक मैच बारिश में धुला था. इस तरह 3 अंक के साथ कोलकाता अंक तालिका में सबसे आखिरी स्थान पर है.

रैंक टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
🥇 1 Punjab Kings 6 5 1 11 +1.420
🥈 2 Royal Challengers Bengaluru 7 5 2 10 +1.101
🥉 3 Rajasthan Royals 7 5 2 10 +0.790
4️⃣ Sunrisers Hyderabad 7 4 3 8 +0.820
5️⃣ Chennai Super Kings 7 3 4 6 +0.118
6️⃣ Delhi Capitals 6 3 3 6 -0.130
7️⃣ Gujarat Titans 7 3 4 6 -0.790
8️⃣ Mumbai Indians 7 2 5 4 -0.736
9️⃣ Lucknow Super Giants 7 2 5 4 -1.277
🔟 Kolkata Knight Riders 7 1 5 3 -0.879

ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने RCB के इस खिलाड़ी को बताया जीत का असली हीरो, बोले- ‘उसकी पारी सबसे जरूरी थी…’

RCB की जीत से RR को हुआ नुकसान, टॉप पर पंजाब की बादशाहत कायम, जानिए IPL 2026 की अंक तालिका का पूरा हाल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close