Sport : SRH vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स या सनराइजर्स हैदराबाद कौन जीतेगा आज का मैच, आंकड़े देख जानिए #INA

SRH vs CSK : आईपीएल 2026 का 27वां मैच  के बीच आज यानी 18 अप्रैल (शनिवार) को खेला जाने वाला है. ये आज के दिन के डबल हेडर का दूसरा मुकाबला होगा. इस मैच की शुरुआत 7:30 बजे से होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा. ये मुकाबला हैदराबाद के राजवी गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच को कौन जीतेगा, हैदराबाद या चेन्नई आइए इसके बारे में आंकड़ों के जरिए जानते हैं.

SRH vs CSK के हेड टू हेड रिकॉर्ड

सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के हेड टू हेड रिकॉर्ड्स की बात करें तो सीएसके के पलड़ा भारी है. इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 22 मुकाबले खेले गए हैं. इन मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स ने 15 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि उसे 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को 7 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि 15 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. 

इन दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मैचों की बात करें तो यहां पर सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी है. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले पांच में 3 मुकाबले जीत हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को पिछले पांच मैचों में सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है.

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स का हाईएस्ट स्कोर 223 रहा है. वहीं न्यूनतम स्कोर 132 रन रहा है. तो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद का उच्चतम स्कोर 192 और न्यूनतम स्कोर 134 रन रहा है. अब

सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स

सनराइजर्स हैदराबाद – अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, प्रफुल्ल हिंगे, कामिंडू मेंडिस, जीशान अंसारी, ब्रायडन कार्से, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तारमाले, अमित कुमार.

चेन्नई सुपर किंग्स – रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, स्पेन्सर जॉनसन, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड हुए) अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हैनरी, जैक फाउल्क्स.

ये भी पढ़ें : ‘मुझे कर्ज चुकाना है और बिल भरने है..’ क्रिस गेल के बुरे वक्त में साथी बने ललित मोदी, कहा- ‘मैं उसे पैसे दूंगा’

SRH vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स या सनराइजर्स हैदराबाद कौन जीतेगा आज का मैच, आंकड़े देख जानिए





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close