Sport : SRH VS KKR का मुकाबला आज, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट सहित जानें संभावित प्लेइंग-11 #INA

SRH VS KKR Match Preview: रविवावर को आईपीएल 2026 में डबल हेडर मुकाबले खेले जाने वाले हैं. दोपहर में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें भिड़ेंगी, तो वहीं शाम को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीम का आमना-सामना होगा. तो आइए इस आर्टिकल में आपको इंडियन प्रीमियर लीग के 45वें मुकाबले के बारे में हर छोटी-बड़ी जानकारी के बारे में बताते हैं, जिसमें SRH VS KKR की टीमें भिड़ेंगी. पिच, वेदर, संभावित इलेवन और हेड टू हेड रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं.
SRH VS KKR: पिच रिपोर्ट
हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम की पिच सपाट है, साथ ही यहां की बाउंड्री छोटी है. जिसके कारण बल्लेबाजों को बड़े शॉट्स खेलने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता है. इस मैदान की खास बात ये है कि यहां पर स्टेडियम की दीवारे बड़ी नहीं है, हवा तेज चलने के कारण गेंद और भी ज्यादा तेजी से ट्रैवल करती है. नई गेंद शुरुआती ओवर में हरकत करती हुई नजर आ सकती है. स्पिनर खेल में आते हैं लेकिन ज्यादा असरदार साबित नहीं होते हैं.
SRH VS KKR: राजीव गांधी स्टेडियम के रिकॉर्ड
आंकड़ों की बात करें तो राजीव गांधी स्टेडियम में अब तक 87 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं. जिसमें से चेज करने वाली टीम ने 55 फीसदी मैच जीते हैं. लेकिन टॉस जीतने वाली टीम का विनिंग परसेंटेज सिर्फ 36 फीसदी है. ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला यहां ज्यादा कारगर साबित नहीं होता है.
SRH VS KKR: वेदर रिपोर्ट
सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला रविवार को हैदराबाद में खेला जाएगा. रविवार को खेले जाने वाले मैच के दौरान हैदराबादा का मौसम साफ रहने वलाा है, क्योंकि बारिश की बिलकुल भी संभावना नहीं है. यानि दोनों टीमों के बीच 20-20 ओवर का मुकाबला देखने को मिलना लगभग तय ही है.
SRH VS KKR: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI
सनराईजर्स हैदराबाद – ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा
कोलकाता नाइट राइडर्स – अजिंक्य रहाणे, टिम साईफर्ट, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चकवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजारबानी
SRH VS KKR: ऐसी हैं दोनों टीमें
सनराईजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, जयदेव उनादकट, कामिंदू मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, हर्षल पटेल, आर स्मरण, ट्रैविस हेड, जीशान अंसारी, ब्रायडन कार्से, ईशान मलिंगा, हर्ष दुबे, अनिकेत वर्मा. लियम लिविंगस्टन, जैक एडवर्ड्स, सलिल अरोड़ा, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, क्राइनस फुलेट्रा, अमित कुमार, ओंकार टरमाले, शिवम मावी.
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, नवदीप सैनी
ये भी पढ़ें: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को अग्रेशन दिखाना पड़ गया भारी, काइल जैमीसन को BCCI ने सुनाई सजा
SRH VS KKR का मुकाबला आज, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट सहित जानें संभावित प्लेइंग-11
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









