Sport : T20 World Cup 2026: आज ऑस्ट्रेलिया समेत इन 6 टीमों के होंगे मैच, जानिए कब और कहां किसके बीच होगी टक्कर #INA

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सातवें दिन कुल 3 मुकाबले खेले जाने हैं. इस दौरान 6 टीमें आपस में एक दूसरे के साथ भिड़ती हुई नजर आने वाली हैं. आज के दिन के सबसे बड़े मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम नजर आने वाली है. ऑस्ट्रेलिया के अलावा 5 और टीमें आज यानी 13 फरवरी (शुक्रवार) को अपने-अपने मैच खेलने वाली है. तो आइए हम आपको बताते हैं कि कौन सी टीम किसके खिलाफ कहां और कब अपना मैच खेलती हुई नजर आएगी. 

ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे में होगा मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 19वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाने वाला है. ग्रुप बी का ये मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस मैच की शुरुआत दोपहर 11 बजे से होगी. जिम्बाब्वे की कप्तानी सिकंदर रजा और ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी ट्रेविस हेड करते हुए नजर आएंगे. 

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ज़ेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, कैमरून ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा.

जिम्बाब्वे: सिकंदर रज़ा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, ब्रैडली इवांस, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, ब्रेंडन टेलर.

कनाडा से भिड़ेगी यूएई की टीम 

कनाडा और यूएई के बीच टी20 वर्ल्ड कप का 20वां मैच दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा. ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस मैच में कनाडा की कमान दिलप्रीत बाजवा संभालेंगे जबकि यूएई की कप्तानी मुहम्मद वसीम करते हुए नजर आएंगे. 

कनाडा: दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), अजयवीर हुंदल, अंश पटेल, दिलोन हेलीगर, हर्ष ठाकर, जसकरनदीप सिंह, कलीम सना, कंवरपाल तथगुर, नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, रविंदरपाल सिंह, साद बिन जफर, शिवम शर्मा, श्रेयस मोव्वा, युवराज समरा.

यूएई: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, आर्यांश शर्मा, ध्रुव पाराशर, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मयंक कुमार, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद ज़ोहैब, रोहिद खान, सोहैब खान, सिमरनजीत सिंह.

नीदरलैंड और अमेरिका में होगी टक्कर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 21वां मैच अमेरिका और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा. ये मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी. नीदरलैंड की कप्तानी स्कॉट एडवर्ड्स करेंगे जबकि यूएसए के कप्तान मोनंका पटेल हैं. 

यूएसए: मोनंक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, सैतेजा मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्तुश केंजीगे, शैडली वैन शल्कविक, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजने.

नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), कॉलिन एकरमैन, नोआ क्रोस, बास डी लीडे, आर्यन दत्त, फ्रेड क्लासेन, काइल क्लेन, माइकल लेविट, ज़ैक लायन-कैशेट, मैक्स ओ’डॉड, लोगान वैन बीक, टिम वैन डेर गुग्टेन, रोएलोफ वैन डेर मर्व, पॉल वैन मीकेरेन, साकिब ज़ुल्फिकार.

ये भी पढ़ें : T20 World Cup के इतिहास में भारत-पाकिस्तान का इतनी बार हुआ सामना, जानिए किसने कितनी बार जीता मैच

T20 World Cup 2026: आज ऑस्ट्रेलिया समेत इन 6 टीमों के होंगे मैच, जानिए कब और कहां किसके बीच होगी टक्कर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close