Sport : ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, नंबर-3 पर पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, जानिए किसके सिर सजी ऑरेन्ज कैप #INA

IPL 2026 में ऑरेन्ज कैप की रेस रोमांचक होती जा रही है. सोमवार की दोपहर तक वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में नंबर-1 थे. मगर, SRH VS RR मैच के बाद तो पूरा समीकरण ही बदल गया है. वैभव टॉप पर तो छोड़िए अब तीसरे नंबर पर आ पहुंचे हैं. तो आइए जानते हैं कि अब ऑरेन्ज कैप किसके सिर पर सजी हुई है? साथ ही उन टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने इस सीजन अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

चौथे नंबर पर यशस्वी जायसवाल

सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेले गए मैच में यशस्वी जायसवाल सिर्फ 1 रन बनाकर ही आउट हो गए. इसके बाद अब वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं. यशस्वी ने इस सीजन अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसकी 5 पारियों में 157.269 की स्ट्राइक रेट और 61.33 के औसत से 184 रन बनाए हैं.

नंबर-3 पर हैं रजत पाटीदार

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रजत पाटीदार ने 4 मैचों की 4 पारियों में 65 के औसत और 214.29 की स्ट्राइक रेट से 195 रन बनाए हैं. रजत ने इस सीजन 11 चौके और 18 छक्के लगाए हैं. पाटीदार ने इस सीजन अब तक 2 अर्धशतक लगाए हैं.

तीसरे नंबर पर पहुंचे वैभव सूर्यवंशी

IPL 2026 में तहलका मचा रहे वैभव सूर्यवंशी सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेले गए मैच में बिना खाता खोले गोल्डन डक पर आउट हो गए. अब वह इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं. वैभव ने सीजन में अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में 40 के औसत और 266.67 की स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए हैं.

दूसरे नंबर पर ईशान किशन

RR के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने 91 रनों की तूफानी पारी खेली और वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं. ईशान ने 5 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 5 पारियों में 190.18 की स्ट्राइक रेट और 42.60 के औसत से 213 रन बनाए हैं. इस दौरान ईशान के बल्ले से 22 चौके और 12 छक्के निकले हैं.

हेनरिक क्लासेन के सिर पर सजी ऑरेन्ज कैप

राजस्थान रॉयल्स के साथ खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 40 रनों की पारी खेली. इसी के साथ अब हेनरिक, वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ते हुए आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं और ऑरेन्ज कैप उनके सिर पर ही सजी है. क्लासेन ने इस सीजन अब तक 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें लगभग 142.68 की स्ट्राइक रेट और 44.80 के औसत से 224 रन बनाए हैं. इस दौरान क्लासेन ने 13 चौके और 8 छक्के लगाए हैं. 

ये भी पढ़ें: कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे? जिन्होंने इतिहास रच, दिलाई SRH को बड़ी जीत, जानिए SRH में कितनी मिल रही है सैलरी

ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, नंबर-3 पर पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, जानिए किसके सिर सजी ऑरेन्ज कैप





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close