Sport : वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगे सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना ये रिकॉर्ड, सिर्फ 20 दिनों का करना होगा इंतजार #INA

Top 5 Youngest Cricketers To Enter The Indian Team: जिस खबर का सबको इंतजार था, आखिरकार अब वो आ ही गई है. धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाले वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में एंट्री मिल गई है. इसी के साथ 15 साल के इस बल्लेबाज ने इतिहास रच दिया है. वह टीम इंडिया में शामिल होने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं. मगर, अब वैभव सूर्यवंशी के पास सचिन तेंदलुकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है. जी हां, अब 20 दिनों के बाद भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है, जिसमें अगर वैभव को डेब्यू करने का मौका मिलता है, तो वह सचिन को पीछे छोड़कर भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे.
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
महज 15 साल 30 दिन की उम्र में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने के साथ इतिहास रच दिया है. वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में शामिल करने का ऐलान बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के साथ मिलकर किया. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वो टीम इंडिया में एक नए खिलाड़ी को जगह देने जा रहे हैं और वो वैभव सूर्यवंशी हैं.
वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 टूर के अलावा 2026 में होने वाले एशियन गेम्स की टीम में भी शामिल किया गया है. 15 साल के इस खिलाड़ी ने पिछले काफी वक्त से क्रिकेट के मैदान पर तहलका मचा रखा है. आईपीएल 2026 में भी कमाल का प्रदर्शन किया था और ऑरेंज कैप पर कब्जा किया था. उन्होंने 237.30 की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और 5 अर्धशतक भी उनके बल्ले से देखने को मिले थे. इस प्रदर्शन का नतीजा है कि ये युवा खिलाड़ी अब भारतीय स्क्वाड का हिस्सा है.
A maiden #TeamIndia call-up at the age of 1️⃣5️⃣ 🌟
Congratulations . Vaibhav Sooryavanshi on setting a remarkable record 👏 pic.twitter.com/htOt9kci4p
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
नंबर-2 पर पहुंचे सचिन तेंदुलकर
मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर सबसे कम उम्र में भारतीय टीम में जगह बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. वैभव सूर्यवंशी के नंबर-1 बनने के बाद सचिन दूसरे नंबर पर आ पहुंचे हैं. आपको बता दें, 1989 में सचिन तेंदुलकर ने 16 साल की उम्र में भारतीय टीम में एंट्री की थी, जहां पाकिस्तान दौरे पर फिर उन्होंने डेब्यू किया था. बता दें, फिर 16 साल 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था और वह अभी भी भारत की ओर से डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं. चूंकि, अब तक वैभव का भारत के लिए डेब्यू नहीं हुआ है.
Here’s a look at #TeamIndia’s squad for the Asian Games 2026 in Japan this September 👏#AsianGames pic.twitter.com/euMfmhWEcN
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
20 दिन बाद क्या वैभव तोड़ेंगे सचिन का महारिकॉर्ड?
वैभव सूर्यवंशी को 15 साल 30 दिन की उम्र में भारतीय टीम में तो शामिल कर लिया गया है. मगर, अब सवाल उठता है कि क्या आयरलैंड दौरे पर उन्हें डेब्यू करने का मौका मिलेगा? अब इसका जवाब तो 26 जून को ही मिलेगा, जब भारतीय टीम आयरलैंड के साथ पहला टी-20 मैच खेलने मैदान पर उतरेगी.
हालांकि, अगर आयरलैंड के खिलाफ वैभव को डेब्यू करने का मौका मिलता है, तो वह भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं. लेकिन, अगर ऐसा नहीं होता है, तो भी वैभव के पास अभी काफी वक्त है, क्योंकि सचिन का डेब्यू 16 साल 205 दिनों में हुआ था और वैभव की उम्र में 15 साल 30 दिन है.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की हुई एंट्री, श्रेयस अय्यर बने कप्तान, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए BCCI ने किया टीम इंडिया का ऐलान
वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगे सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना ये रिकॉर्ड, सिर्फ 20 दिनों का करना होगा इंतजार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,