Sport : विराट कोहली ने इतिहास रच बनाया महारिकॉर्ड, क्रिस गेल और रोहित शर्मा के बाद किया ये कमाल #INA

Virat Kohli : भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने रॉयर चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में कुछ ऐसा कर दिया है, जो आज तक कोई नहीं कर पाया है. इसके साथ ही उन्होंने क्रिस गेल और रोहित शर्मा के बाद एक बड़ा कारनाम भी अपने नाम कर लिया है.
विराट कोहली ने IPL में पूरे किए 800 चौके
इस मैच में गुजरात टाइटंस ने आरसीबी को जीत के लिए 206 का लक्ष्य दिया. इस लक्ष्य का पीछा करने के लिए आरसीबी की ओर से विराट कोहली पारी की शुरुआत करने के लिए आए. उन्होंने इस मैच में जैसे ही 1 चौका लगाया. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अपने 800 चौके पूरे कर लिए. इससे पहले उनके नाम 799 चौके दर्ज थे.
🚨 HISTORY BY VIRAT KOHLI 🚨
Virat Kohli becomes the first batter . complete 800 fours in IPL History 🐐 pic.twitter.com/ElNAgJD6pa
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 24, 2026
IPL में विराट कोहली ने पूरे किए 300 छक्के
विरटा कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं. इसके साथ ही वो 300 छक्कों का आंकड़ा छूने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. विराट कोहली ने 8वें ओवर की दूसरी बॉल पर राशिद खान को छक्का लगाकर अपने आईपीएल करियर के 300 छक्के पूरे किए.
Another day, another BIG milestone for Virat Kohli 🫡
He now becomes only the 3⃣rd player . hit 3⃣0⃣0⃣ sixes in #TATAIPL 🔥#RCB 83/1 in 8 overs
Updates ▶️ https://t.co/5ZJjfv5Nr6#KhelBindaas | #RCBvGT | @imVkohli | @RCBTweets pic.twitter.com/vgLEZmGpMM
— IndianPremierLeague (@IPL) April 24, 2026
विराट इससे पहले 299 छक्के लगा चुके थे. उन्हें 300 छक्के पूरे करने के लिए सिर्फ एक छक्का चाहिए थे. विराट 300 छक्के पूरे करने के साथ ही आईपीएल में 300 छक्के पूरे करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले क्रिस गेल 357 और रोहित शर्मा 310 सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं.
ये भी पढ़ें : साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, तूफानी शतक ठोक तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल और जोस बटलर को छोड़ा पीछे
विराट कोहली ने इतिहास रच बनाया महारिकॉर्ड, क्रिस गेल और रोहित शर्मा के बाद किया ये कमाल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









