Sport : "हम बात नहीं कर पाएंगे….", जानें CSK के पूर्व खिलाड़ी दीपक चाहर पर क्यों भड़के धोनी #INA

IPL 2026: भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे पॉपुलर टी20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक 2 फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का दबदबा रहा है. वर्ल्ड क्रिकेट में जैसे भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला होता है तो वहीं आईपीएल में मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स के बीच महामुकाबला होता है. मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा की कप्तानी और चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी की कैप्टेंसी में 5-5 बार चैंपियन बनी है. अब दोनों टीमें आईपीएल 2026 में भिड़ने के लिए तैयार हैं. इस मुकाबले से पहले धोनी और दीपक चाहर की मुलाकात का एक वीडियो मुंबई इंडियंस ने शेयर किया है, जो काफी दिलचस्प है.
IPL में 23 अप्रैल को खेला जाएगा मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 33वां मुकाबला गुरुवार यानी 23 अप्रैल को खेला जाएगा. दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें जमकर प्रैक्टिस कर रही हैं. इस मैच से ठीक पहले एमएस धोनी और दीपक चाहर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
धोनी और दीपक चाहर की मुकालात का वीडियो हुआ वारयरल
मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा रहा है कि दीपक चाहर धोनी से मिलने जाते हैं. कैमरामैन भी उनके पीछे है. चाहर जैसे ही उनके पास पहुंचते हैं तो धोनी कैमरामैन की ओर देखते हुए कुछ कहते नजर आ रहे हैं. आइए जानते हैं कि दीपर चाहर और धोनी के बीच क्या बात हुई…
धोनी ने कहा – तुम आया साथ में कैमरा लाया…
दीपक चाहर ने कैमरामैन से कहा – अरे भैया यार… चले जाए यार
धोनी ने आगे कहा – हां बात नहीं कर पाएंगे..इसके बाद चाहर ने धोनी के पैर छुए.
Cameraman be like… chalo theek hai 🫠 pic.twitter.com/KqzXsYc9h3
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 22, 2026
"हम बात नहीं कर पाएंगे….", जानें CSK के पूर्व खिलाड़ी दीपक चाहर पर क्यों भड़के धोनी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









