Sport : कौन है गेराल्ड कोएट्जी? जिसे SRH ने डेविड पेन के रिप्लेसमेंट के रूप में किया टीम में शामिल #INA

Who Is Gerald Coetzee: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले जाने वाले मुकाबले से पहले रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है. फ्रेंचाइजी ने तेज गेंदबाज डेविड पेन की जगह गेराल्ड कोट्जी को अपने साथ जोड़ लिया है, जो 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच में उपलब्ध होगा. आज एक्शन में नजर आ सकते हैं. डेविड पेन टखने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, जिससे पहले उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए दो मैच खेले, जिसमें 2 विकेट चटकाए. तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि आखिर गेराल्ड कोएट्जी कौन हैं और वह विपक्षी बल्लेबाजों के लिए कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं.
कौन हैं गेराल्ड कोएट्जी?
सनराइजर्स हैदराबाद ने डेविड पेन के रिप्लेसमेंट के रूप में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी को अपने साथ जोड़ा है. IPL 2026 की नीलामी में कोएट्जी को कोई खरीदार नहीं मिला और वह इससे पहले मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स के लिए आईपीएल खेल चुके हैं. टूर्नामेंट में खेले गए 14 मैचों में कोएत्जी ने 15 विकेट लिए हैं और अब वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे.
कोएट्जी साउथ अफ्रीका की टी20 विश्व कप 2026 टीम का भी हिस्सा थे, लेकिन टूर्नामेंट में खेले गए किसी भी मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली. हालांकि, अब वह 2 करोड़ रुपये की फीस पर एसआरएच में शामिल हुए हैं. यह स्टार पेसर 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच में उपलब्ध रहेगा.
मुंबई और गुजरात का हिस्सा रह चुके हैं Gerald Coetzee
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी (Gerald Coetzee) ने आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया. वह मुंबई के बाद 2026 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा बने. वहीं, अब IPL 2026 में गेराल्ड को SRH ने अपने साथ जोड़ लिया है. पेन ने आईपीएल में कुल 14 मैच खेले हैं, जिसमें 31.47 के औसत से 15 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 10.37 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.
ये भी पढ़ें: ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, जानिए किसके सिर सजी है ऑरेन्ज कैप
कौन है गेराल्ड कोएट्जी? जिसे SRH ने डेविड पेन के रिप्लेसमेंट के रूप में किया टीम में शामिल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









