Tach – सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X हुआ डाउन, यूजर्स को हो रही भारी दिक्कत

Last Updated:

एलन मस्क के मालिकाना हक वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) में तकनीकी खराबी आ गई है. ऐसे में कई यूजर्स को साइट को एक्सेस में दिक्कत हो रही है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सोशव मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हुआ डाउन

नई दिल्ली. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स बुधवार की शाम को अचानक डाउन हो गया है, जिससे दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स परेशान हैं. दुनिया भर के हजारों यूजर्स को इसे एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है. आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर (DownDetector) पर शिकायतों की बाढ़ आ गई है. फिलहाल कंपनी की ओर से इस तकनीकी खराबी का कारण पर कुछ नहीं कहा गया है.

‘डाउनडिटेक्टर’ के मुताबिक, रात 8:17 बजे से ही यूजर्स ने प्लेटफॉर्म एक्सेस करने में परेशानी की शिकायत शुरू कर दी थी. रात 8:30 बजे तक भारत में करीब 4,500 से ज्यादा यूजर्स ने अपनी शिकायत दर्ज कराई. सिर्फ भारत ही नहीं, अमेरिका में भी पिछले 30 मिनट में 14,000 से अधिक यूजर्स ने आउटेज की रिपोर्ट की है.

यूजर्स को क्या आ रही हैं दिक्कतें?

  • फीड रिफ्रेश नहीं हो रही: यूजर्स को नोटिफिकेशन तो मिल रहे हैं, लेकिन टाइमलाइन अपडेट करने पर Something went wrong, try again का मैसेज आ रहा है.
  • मोबाइल ऐप पर एरर: मोबाइल यूजर्स को Cannot retrieve posts at this time (इस समय पोस्ट नहीं देख सकते) का एरर दिख रहा है.
  • लिंक्स नहीं खुल रहे: प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए लिंक्स और फीड्स को एक्सेस करने में भी समस्या हो रही है.

About the Author

authorimg

विनय कुमार झा

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button