UP News: डांस करती हुई लड़कियों को चुड़ैल बोला…बरेली का रीलबाज हसन अरेस्ट; क्या बोली मां? – INA

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी ने एक युवक को जेल पहुंचा दिया. यहां कंजादासपुर इलाके के रहने वाले हसन खान पर आरोप है कि उसने हिंदू महिलाओं के डांस वीडियो पर अभद्र टिप्पणी की थी. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया. शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हसन को गिरफ्तार कर लिया.

वायरल वीडियो में दिखता है कि बैंड-बाजे की धुन पर कुछ लड़कियां सड़क पर डांस कर रही हैं. हसन की कार इस वजह से ट्रैफिक जाम में फंसी दिखती है. इसी दौरान लड़कियों का वीडियो बनाते हुए हसन कहता है कि देखों कैसे चुड़ैलें डांस कर रही हैं. हसन पेशे से ड्राइवर है, लेकिन सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौकीन है.

हसन पहले वह एक यूट्यूब चैनल से भी जुड़ा रहा, जहां उसकी कुछ पुलिसकर्मियों से पहचान हो गई थी. इसी दौरान उसने पुलिस की जैकेट हासिल कर ली और कई बार उसे पहनकर वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करता था. हसन की मां का कहना है कि वह यह सब सिर्फ दिखावे और शौक के लिए करता था, लेकिन उसकी यही आदत अब उसके लिए मुसीबत बन गई. यह कोई अपराधी नहीं है.

मेरे बेटे से गलती हुई, उसे माफ कर दीजिए- मां की गुहार

हसन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जब जेल भेज दिया. हसन की मां सहाना का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने बेटे के लिए हाथ जोड़कर माफी की अपील की. मां सहाना का कहना है कि उनका बेटा कोई अपराधी नहीं है, बल्कि एक आम लड़का है जो बहकावे में आकर गलती कर बैठा. उन्होंने भावुक होकर कहा, मेरा बेटा अभी बच्चा है, उससे एक छोटी सी भूल हो गई है. इंसान से गलती हो जाती है, लेकिन उसे इतनी बड़ी सजा देना ठीक नहीं है. सहाना का कहना है कि हसन को अब अपनी गलती का एहसास हो चुका है और वह आगे से ऐसा नहीं करेगा.

परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर है. हसन के पिता गुलफाम मजदूरी करते हैं और घर का खर्च बड़ी मुश्किल से चलता है. मां का कहना है कि बेटे के जेल जाने से घर की हालत और खराब हो गई है.

भाई ने भी मानी गलती

हसन के छोटे भाई फैजान ने भी माना कि उसके भाई से गलती हुई है. उसने कहा, जो हुआ वह गलत था, लेकिन अब वह अपनी गलती मान चुका है. हम चाहते हैं कि उसे एक मौका दिया जाए ताकि वह सुधर सके. फैजान ने बताया कि हसन घर का बड़ा बेटा है और उसकी कमाई से परिवार को सहारा मिलता था. परिवार अब प्रशासन और लोगों से यही उम्मीद कर रहा है कि हसन को सुधार का एक मौका दिया जाए.

मनवीर सिंह
मनवीर सिंह

google button

डांस करती हुई लड़कियों को चुड़ैल बोला…बरेली का रीलबाज हसन अरेस्ट; क्या बोली मां?


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News