छठ महापर्व पर रोशनी से जगमगाया सोनिया विहार:छठी मैया के गीतों से भक्तिमय हुआ माहौल, दिल्ली सरकार ने किया भव्य आयोजन- INA NEWS

छठ महापर्व को लेकर राजधानी में उत्सव का माहौल है। दिल्ली सरकार की ओर से सोनिया विहार में भव्य लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी और छठी मैया के पारंपरिक गीतों से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा। आकर्षक रोशनी और संगीत के अनूठे संगम ने कार्यक्रम को खास बना दिया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार छठ महापर्व को भव्य और यादगार बनाने की तैयारियों में जुटी है। इसी कड़ी में सोनिया विहार में आयोजित लाइट एंड साउंड शो के जरिए छठ पर्व की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को प्रदर्शित किया गया। दिल्ली सरकार के मुताबिक, छठ महापर्व केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि पूर्वांचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का प्रतीक है। सरकार का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ पर्व को भव्य स्वरूप देना है।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button