Sport : ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, पर्पल कैप की रेस में भुवनेश्वर हैं सबसे आगे #INA

IPL 2026 Purple Cap Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बल्ले और गेंद के बीच कड़ी प्रतिद्वंदिता देखने को मिल रही है. सीजन के 49 मुकाबले खेले जा चुके हैं और अब पर्पल कैप की रेस में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार सबसे आगे हैं. वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने इस सीजन अब तक सबसे ज्यादा विकेट झटके हैं.

5- पांचवें नंबर पर हैं जोफ्रा आर्चर

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का नाम आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें पायदान पर आता है. आर्चर ने इस सीजन 10 मैच खेले हैं, जिसमें 21.27 के औसत से 15 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने 8.62 की इकोनॉमी से रन लुटाए.

4- एहसान मलिंगा का नाम चौथे नंबर पर

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज एहसान मलिंगा चौथे स्थान पर हैं. मलिंगा ने इस सीजन 11 मैचों की 11 पारियों में 22.63 के औसत से 15 विकेट निकाले हैं. इस दौरान उन्होंने 9.49 की इकोनॉमी से 15 विकेट लिए हैं.

3- तीसरे स्थान पर हैं कगीसो रबाडा

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में नंबर-3 पर गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा का नाम आता है. तेज गेंदबाज ने इस सीजन 10 मैच खेले हैं, जिसकी 10 पारियों में उन्होंने 22.50 के औसत से 16 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 9.33 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.

2- दूसरे नंबर पर हैं अंशुल कंबोज

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर अंशुल कंबोज का नाम आता है. चेन्नई सुपर किंग्स के इस गेंदबाज ने आईपीएल 2026 में अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 9 पारियों में 15.82 के औसत से 17 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने 8.49 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.

1- भुवनेश्वर कुमार के सिर सजी हुई है पर्पल कैप

IPL 2026 में मौजूदा समय में पर्पल कैप रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के सिर पर सजी हुई है. भुवी ने इस सीजन अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 35 ओवर गेंदबाजी की है और 15.53 के औसत से 17 विकेट निकाले हैं. इस दौरान उन्होंने 7.54 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज

रैंक खिलाड़ी टीम मैच विकेट औसत इकोनॉमी
1 Bhuvneshwar Kumar Royal Challengers Bengaluru 9 17 15.53 7.54
2 Anshul Kamboj Chennai Super Kings 9 17 15.82 8.49
 3 Kagiso Rabada Gujarat Titans 10 16 22.50 9.33
4 Ehsan Malinga Sunrisers Hyderabad 11 15 22.63 9.49
5 Jofra Archer Rajasthan Royals 10 15 21.27 8.62

ये भी पढ़ें: 34 साल के बल्लेबाज ने अभिषेक शर्मा से छीनी ऑरेंज कैप, जानिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाजों के नाम

ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, पर्पल कैप की रेस में भुवनेश्वर हैं सबसे आगे





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button